BJP नेता ज्ञानदेव का विवादित बयान ‘गाय काटोगे तो ऐसी तबाही होगी… ‘

ज्ञानदेव आहूजा (Gyandev Ahuja) ने भूस्खलन पर एक विवादित बयान देकर राजनीति का पारा चढ़ा दिया है। उन्होंने Kerala के Wayanad में हुईं Landslide की घटनाएं सीधे तौर पर 'गोहत्या' का नतीजा बताया हैं। और क्या-क्या कहा BJP नेता ज्ञानदेव आहूजा ने जानिए इस रिपोर्ट पर... ?

Rashtrabaan

वायनाड, राष्ट्रबाण। केरल के वायनाड लैंड स्लाइड (Wayanad Landslide) में अब तक 358 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच BJP नेता ज्ञानदेव आहूजा (Gyandev Ahuja) का वायनाड में भूस्खलन आने को लेकर एक विवादित बयान सामने आया है। बीजेपी नेता ने भूस्खलन को गोहत्या से जोड़ दिया है। ज्ञानदेव आहूजा राजस्थान के पूर्व विधायक है उन्होंने दावा किया कि जहां भी गोहत्या होती है, वहां ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।

बता दें 30 जुलाई को, मुंडाकई, चूरलमाला और मेप्पाडी सहित वायनाड के कई गांवों में भूस्खलन हुआ था। राज्य सरकार के अनुसार, केरल के वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 3 अगस्त को 358 तक पहुंच गई है। बचाव दल लापता लोगो की तलाशा में जुटे हुए हैं। मलबे और ढह गए घरों के नीचे फंसे लोगों की तलाश के लिए सरकार डीप सर्च रडार का इस्तेमाल कर रही है।

मीडिया से बात करते हुए ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि वायनाड में भूस्खलन की घटनाएं सीधे तौर पर ‘गोहत्या’ का नतीजा हैं। ज्ञानदेव ने चेतावनी दी कि जब तक केरल में यह प्रथा बंद नहीं की जाती, तब तक ऐसी ही त्रासदियां जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे क्षेत्रों में बादल फटने और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाएं अक्सर होती रहती हैं, लेकिन वे इतनी बड़ी आपदाएं नहीं लातीं।

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक वायनाड से ताजा अपडेट ये है कि 1,300 से अधिक बचावकर्मी भारी मशीनरी और कई लेटेस्ट उपकरणों के साथ अभी भी मलबे के नीचे जीवित लोगों को ढूंढने के प्रयास कर रहे हैं। 3 अगस्त को वायु सेना के विमान से नॉर्दर्न कमांड से एक ज़ेवर राडार और दिल्ली के तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू ऑर्गनाइजेशन से चार रीको रडार वायनाड ले जाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन में अभी तक 200 से ज्यादा लोग लापता हैं।

error: Content is protected !!