बालाघाट पुलिस और नक्सलियो के बीच मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर : देर शाम तक चलती रही मुठभेड़ और सर्च अभियान

Rashtrabaan

बालाघाट, राष्ट्रबाण। मप्र के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में नक्सल उन्मूलन में तैनात जवानो को एक बार फिर इस सत्र में दूसरी बडी सफलता हाथ लगी है। जहाँ जवानो ने शनिवार की दोपहर थाना रुपझर के बिठली पुलिस चौकी के पचामा दादर क्षेत्र में नक्सलियो के साथ हुई मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया है। जिनमे तीन महिला नक्सली और एक पुरुष नक्सली शामिल है। जिनके शव भी देर शाम तक बरामद कर लिये गये है। वही मारे गये नक्सलियो के पास से उनके हथियार व दैनिक उपयोगी सामाग्री भी बरामद की गई है। जहाँ इस सफलता के दौरान जवानो ने हेंड ग्रेनेट, एस.एल.आर समेत कई अहम उपयोगी सामग्री बरामद किये है। जो हॉकफोर्स और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है।

- Advertisement -

इस पुरे मूमेंट पर समाचार लिखें जाने तक तरह तरह की खबरे निकलकर सामने आई, लेकिन जिला स्तर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। सूत्रों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। क्युकी देर शाम तक जवान लगातार अभियान मे जुटे हुए थे और 5 नक्सलियो के मारे जाने की भी चर्चा होने लगी। दरअसल, पुलिस को पचामा दादर के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। परन्तु पांचवे नक्सली को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई।

- Advertisement -

इस साल की दूसरी बड़ी सफलता

आपको बता दें कि यह इस सत्र की दूसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले 8 फरवरी को नक्सली मुठभेड़ हुई थी, लेकिन नक्सली भाग गये थे। उसके बाद 19 फरवरी को को नक्सलियो से सामना हुआ था, जहाँ बालाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली थी। जहाँ कान्हा के वनक्षेत्र सूपखार में रौंदा फारेस्ट कैंप के पास हुई मुठभेड़ में 4 महिला नक्सली मारी गई थीं। इनमें आशा, शीला, रंजीता और लख्खे मरावी शामिल थीं। इन पर कुल 62 लाख रुपए का इनाम था। ये 2015-16 से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थीं। उसके बाद सीधे 14 जून को यह बड़ी और अहम सफलता प्राप्त हुई है, जिसमे जवानो ने पुनः 04 बड़े नक्सलियो को ढेर किया है, जिनमे 3 महिला नक्सली और एक पुरुष नक्सली है। वही पांचवे नक्सली के भी मारे जाने की चर्चा हुई, लेकिन समाचार लिखें जाने तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।

error: Content is protected !!