राजनाथ सिंह संभालेंगे रक्षा मंत्रालय, अमित शाह को गृह विभाग
नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण के बाद सोमवार को मंत्रालय का बंटावारा हो गया है। इसके तहत पहले की तरह ही राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय, अमित शाह गृह मंत्रालय, अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय, नितीन गडकरी सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, एस जयशंकर विदेश मंत्रालय संभालेंगे। वित्त मंत्रालय का जिम्मा निर्मला सीतारमण संभालेंगे। देखा जाए तो मोदी 3.0 कई मायनों में मोदी 1.0 और मोदी 2,0 से अलग है। इस कैबिनेट में न केवल बाकी दो कार्यकाल के मुकाबले मंत्रियों की संख्या ज्यादा है। बल्कि सहयोगी दलों के कई सांसदों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मोदी 3.0 में 72 मंत्रियों ने शपथ ली है। इसमें 30 कैबिनेट मंत्री और इसके अलावा पांच मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है और 36 सांसदों को राज्य मंत्री बनाया गया है। मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल कुल कैबिनेट मंत्रियों में 25 बीजेपी के हैं और पांच मंत्री पद सहयोगी पार्टियों को दिया गया है। इसके अलावा जयंत चौधरी के रूप में एक आरएलडी से और प्रतापराव जाधव के रूप में एक शिवसेना से स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री बनाए गए हैं।
मोदी 3.0 में किसे कौन सी जिम्मेदारी?
राजनाथ सिंह
– रक्षा मंत्री
अमित शाह
– गृह मंत्री
एस जयशंकर
– विदेश मंत्री
निर्मला सीतारमण
– वित्त मंत्री
नितीन गडकरी
– सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री
चिराग पासवान
– खेल और युवा मामलों के मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग)
शिवराज सिंह चौहान
– कृषि और ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री
मनोहर लाल खट्टर
– आवास और ऊर्जा मंत्री
अश्विनी वैष्णव
– रेलवे और सूचना व प्रसारण मंत्री
जीतन राम मांझी
– एमएसएमई मंत्री
राममोहन नायडू
– नागरिक उड्डयन (सिविल एविएशन) मंत्री
भूपेंद्र यादव
– पर्यावरण मंत्री
गजेंद्र शेखावत
– संस्कृति और पर्यटन मंत्री
सीआर पाटिल
– जलशक्ति मंत्री
किरेन रिजिजू
– संसदीय कार्य मंत्री
धर्मेंद्र प्रधान
– शिक्षा मंत्री
एचडी कुमारस्वामी
– भारी उद्योग और इस्पात मंत्री
जेपी नड्डा
– स्वास्थ्य मंत्री
प्रह्लाद जोशी
– फूड, कंज्यूमर अफेयर और रिन्यूएबल एनर्जी मंत्री
हरदीप सिंह पुरी
– पेट्रोलियम मंत्री
अन्नपूर्णा देवी
– महिला और बाल विकास मंत्री
ज्योतिरादित्य सिंधिया
– टेलीकॉम मंत्री
गिरिराज सिंह
– टेक्सटाइल मंत्री
मनसुख मांडविया
– श्रम और रोजगार मंत्री
पीयूष गोयल
– उद्योग और वाणिज्य मंत्री
सर्वानंद सोनोवाल
– जहाजरानी मंत्री
राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह)
– पंचायती राज, मछली, पशुपालन और डेयरी
वीरेंद्र कुमार खटीक
– सामाजिक न्याय और अधिकारिता
मोदी 3.0 में इन्हे मिली जिम्मेदारी
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
प्रतापराव जाधव (शिवसेना)
– आयुष, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
जयंत चौधरी (आरएलडी)
– कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
राज्य मंत्री
रामदास आठवले (आरपीआईए)
– सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
रामनाथ ठाकुर (जडीयू)
– कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी (टीडीपी)
– सिविल एविएशन एमओएस
अनुप्रिया पटेल (अपना दल-एस)
– स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री