बालाघाट, राष्ट्रबाण। अवैध रेत के ये ऊंचे पहाड़ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे है। बताया जाता है कि अवैध रेत के ये पहाड़ गिरिराज कंस्ट्रक्शन के द्वारा खड़ा किया गया है। घटना बालाघाट जिले की कटंगी, तिरोड़ी क्षेत्र की है जहां मेसर्स गिरिराज कंस्ट्रक्शन के द्वारा भारी मात्रा में रेत का अवैध उत्खनन कर भंडारण किया गया है। गिरिराज कंस्ट्रक्शन के द्वारा बालाघाट जिले से अवैध उत्खनन कर जिले के राजस्व को लाखो का चुना लगाया जा रहा है। लेकिन इसे जिले का दुर्भाग्य ही कहेंगे कि बालाघाट जिले का खनिज विभाग कुम्भकर्णी नींद पर सोया हुआ है। इसी बात का फायदा उठाते हुए गिरिराज कंस्ट्रक्शन ने लाखो की रायल्टी चोरी कर शासन को राजस्व का चुना लगा दिया।
जानकारों की माने तो गिरिराज कंस्ट्रक्शन के द्वारा रात के अँधेरे में ट्रेक्ट्रर ट्राली से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर कटंगी, तिरोड़ी क्षेत्र के ग्राम नंदलेसरा में डंप किया जा रहा है। यहाँ गिरिराज कंट्रक्शन द्वारा वेयर हाऊस/कैब का निर्माण किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो गिरिराज कंस्ट्रक्शन द्वारा छः सात हजार ट्राली रेत का अवैध उत्खनन कर भण्डारण किया गया है। यह सब काले कारनामे कंपनी के संचालक प्रदीप गोयल उर्फ़ बॉबी के द्वारा अपने आका शिवराम रघुवंशी के इशारे में किये गए है।
गौरव पारधी का संदेहस्पद मौन?
कटंगी विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत करोडो की रायल्टी चोरी को गिरिराज कंस्ट्रक्शन द्वारा अंजाम दिया गया लेकिन अपनी विधान सभा में हुई रायल्टी चोरी पर विधायक गौरव पारधी का मौन संदेहस्पद है। क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है की आखिर गौरव इस अवैध उत्खनन के मामले पर मौन क्यों है, किस बड़े नेता और अफसरों के संरक्षण के चलते गिरिराज कंस्ट्रक्शन के अवैध कार्य के खिलाफ क्षेत्रीय विधायक की घिग्घी बंधी हुई है? यह सवाल अब जनता के बीच होने लगा है।
करोडो की रायल्टी चोरी!
गिरिराज कंस्ट्रक्शन द्वारा लगभग छः से सात हजार ट्राली रेत की चोरी की खबर सामने आ रही है। इसकी अनुमानिति रकम एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है, जानकारों के अनुसार अगर खनिज विभाग इस पुरे मामले में अगर कार्यवाही करता है तो गिरिराज कंस्ट्रक्शन पर एक करोड़ से अधिक का जुर्माना हो सकता है और शासन के खजाने पर बड़ी रकम का इजाफा होगा।
कौन है गिरिराज कंस्ट्रक्शन का मालिक?
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरिराज कंस्ट्रक्शन अशोक नगर की कंपनी है जिसके मालिक शिवराम रघुवंशी है। सूत्रानुसार शिवराम राजनीति में रसूखदार लोगो के करीबी है। शायद यही वजह है की गिरिराज कंस्ट्रक्शन के अवैध उत्खनन पर कार्यवाही करने की हिम्मत खनिज विभाग नहीं दिखा पा रहा है।