सागर : 100 एकड़ वन भूमि पर भू माफियाओं का कब्ज़ा, हजारों पेड़ काट दिए गए, वन विभाग बना रहा मूकदर्शक

Rashtrabaan

सागर, राष्ट्रबाण। जहां एक तरफ़ सीएम मोहन यादव भू माफियाओं को प्रदेश छोड़ देने की हिदायत दे रहे हैं, वही उनके ही अधिकारी कर्मचारी भू माफियाओं को सह देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। प्रदेश में आदिवासियों के साथ शासन की भूमि पर भी भू माफियाओं की नज़र लगी हुई है। ताज़ा मामला सागर के दक्षिण वन मंडल जैसीनगर के वीरपुरा, आमेट से सामने आया है। जहां दबंग खिम्मा पटेल ने आदिवासियों की ज़मीन पर कब्ज़ा कर उन्हे उनकी ही जगह से बेदखल कर दिया। जिसकी शिकायत पूर्व में वे सागर कलेक्टर से भी कर चुके हैं।

- Advertisement -
दबंग खिम्मा : वन भूमि को समझ ली जागीर।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दबंग खिम्मा ने वन भूमि से लगी हुई दो एकड़ जमीन खरीद कर उसकी आड़ में लगभग 100 एकड़ वन भूमि पर कब्जा कर फैंसिंग कर ली, तथा हजारों पेड़ काट कर अस्थाई रोड़ का निर्माण तक कर डाला वही वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं है, वही आदिवासियों ने आरोप लगाए हैं कि वन बीट गार्ड की साठ गांठ से यह खेल कई समय से चल रहा है। जब इस मामले में डीएफओ महिंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने भी जांच का हवाला देते हुए मामले को टाल दिया। अब देखना होगा की मामला सार्वजानिक होने के बाद वन विभाग क्या एक्शन लेता है या फिर मूकदर्शक बना रहता है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!