सिवनी : सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा मंहगा, सक़लैन पहुंचा जेल

Rashtrabaan

सिवनी (Seoni), राष्ट्रबाण। सिवनी जिला मुख्यालय में हाल ही में एक बेहद ही गंभीर घटना सामने आई है। कुछ असामाजिक, शरारती तत्वों के द्वारा सनातन धर्म पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी कर हिन्दू धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कुकृत्य किया गया जिसका विरोध सिवनी की सकल समाज ने पुरजोर विरोध दर्ज कराते हुए सिवनी कोतवाली में इसकी शिकायत की थी।

- Advertisement -

ज्ञात हो कि सकलैन हैदर (Saqlain Haider) नामक व्यक्ति ने अयान खान (Ayan Khan) नाम से फेसबुक आईडी (Facebook ID) बनाकर सनातन धर्म के खिलाफ एक बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक स्टोरी पोस्ट की थी। इस पोस्ट ने न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत किया बल्कि पूरे जिले में भारी आक्रोश भी फैलाया। इस पोस्ट के जवाब में सकल हिन्दू समाज द्वारा सकलैन हैदर के खिलाफ सिवनी कोतवाली में कड़ा विरोध दर्ज कराया गया और जल्द से जल्द उचित कार्यवाही की मांग की गई।

- Advertisement -

कोतवाली पुलिस ने सकल हिन्दू समाज के विरोध और शिकायत के बाद सकलैन हैदर को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने सकलैन हैदर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353, 196 (i), 196b के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालाँकि, इस मामले में सकलैन हैदर की जमानत पर कल सुनवाई होगी।

- Advertisement -

मयूर दुबे ने पुलिस कार्यवाही पर उठाये सवाल

सकल हिन्दू समाज के सदस्य ने पुलिस कार्यवाही पर सवाल खड़े करते हुए, कार्यवाही पर पक्षपात के आरोप लगाए है। मयूर दुबे का आरोप है की पुलिस जान बूझकर मामला कमजोर बनाया है जिसका लाभ आरोपी को मिल सके। इस बात का विरोध करने जब मयूर कल थाना कोतवाली पहुंचे तो एक पुलिसकर्मी द्वारा मेरे साथ अभ्रदता की गई और मेरा मोबाईल छीनने की कोशिश की गई, जिसके चलते मोबाईल गिर गया। इस घटना की शिकायत मयूर दुबे द्वारा सिवनी पुलिस अधीक्षक से कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की गई है।

- Advertisement -

आरोपी पर पूर्व में भी दर्ज हुए है मामले

सूत्रानुसार सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सकलैन हैदर पर पहले से भी कई मामले थाने पर दर्ज है। सिवनी कोतवाली से जब इस मामले कार्यवाही के दौरान ज्ञात हुआ की सक़लैन पर मारपीट जैसे अपराध दर्ज है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!