Seoni News : भाजपा कार्यालय में दो कार्यकर्ताओं के बीच हुआ विवाद; चले जूते, पैसों के लेनदेन के चलते हुआ विवाद

Rashtrabaan
1
भाजपा कार्यालय सिवनी। (फाइल फोटो)

सिवनी, राष्ट्रबाण। सिवनी (Seoni)भाजपा जिला कार्यालय में आज दो कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ, यह विवाद शहर में चर्चाओं में रहा। सूत्रों की माने तो दोनों कार्यकर्ताओं के बीच जूतम पैजार चले। जानकारों की माने तो यह विवाद राम प्रसाद डेहरिया और अरुण उपाध्याय के बीच हुआ। दोनों ही कार्यकर्त्ता भाजपा के है और दोनों का अक्सर कार्यालय में आना जाना लगा रहता है। जानकार बताते है की दोनों के बीच जमीन का लेनदेन था जिसके चलते यह विवाद हुआ।

- Advertisement -

बताया जाता है की राम प्रसाद डेहरिया ने अरुण उपाध्याय को जमीन खरीदने के लिए पैसे दिए थे लेकिन सौदा नहीं होने के कारण रामप्रसाद पैसे वापिस मांग रहा था। किंतु अरुण हर बार किसी तरह पैसे वापिस न करते हुए बहाने बता कर बात टाल देता था। आज कार्यालय में दोनों के आमने-समाने होने पर रामप्रसाद द्वारा अरुण से पैसे मांगे गए तो अरुण ने किसी तरह फिर टालने की कोशिश की और दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी। यहाँ विवाद कुछ देर में गहरा गया और दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। प्रत्यक्षदर्शी की माने तो कार्यालय में जमकर जुटे चले और यह विवाद देखते ही देखते शहर की गलियों में चर्चा का विषय बन गया। इस संबंध में राष्ट्रबाण थाना कोतवाली में जानकारी चाही तो थाना प्रभारी ने बताया की भाजपा कार्यालय में कोई विवाद की कोई शिकायत थाने पर नहीं आई है।

- Advertisement -

कौन है अरुण उपाध्याय?

अरुण उपाध्याय जमीं के कारोबार में रूचि रखता है और भाजपा से जुड़ा हुआ है। जानकार बताते है की अरुण उपाध्याय भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अलोक दुबे का मामा है। रामप्रसाद और अरुण के बीच जमीन का सौदा होने के बाद यह डील कैंसल हो गई थी, जिसके बाद रामप्रसाद लगातार अरुण से पैसे वापिस मांग रहा था लेकिन पैसे देने में वह आनाकानी कर रहा था।

- Advertisement -
error: Content is protected !!