अंततः केवलारी थाना से हटाए गए एस.आई संजीव मिश्रा; केवलारी में हुए दोहरे हत्याकांड में लापरवाही बरतने का लगा है आरोप !

Rashtrabaan

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के हस्तक्षेप के बाद हटाए गए एस. आई. मिश्रा

- Advertisement -

- Advertisement -

केवलारी, राष्ट्रबाण। मामला सिवनी जिले के अंतर्गत आने वाले थाना केवलारी का है जहां पर दिनांक 16/05/ 2025 की देर रात मेंपारसपनी निवासी अमन बघेल एवं रूपक (रूपेश) बघेल की हत्या के उपरांत पीड़ित परिजनों द्वारा तत्कालीन केवलारी थाना प्रभारी, बृजेश उइके एवं एस.आई.संजीव मिश्रा पर उक्त दोहरे हत्याकांड को लेकर लापरवाही बरतने एवं आरोपियों के साथ साठगांठ का आरोप लगाया गया था । जिसके उपरांत सिवनी पुलिस अधीक्षक सिवनी द्वारा तत्कालीन केवलारी थाना प्रभारी बृजेश उईके को त्वरित कार्रवाई करते हुए हटा दिया गया था। किंतु एस.आई. संजीव मिश्रा को दिनांक 29/05/2025 को उक्त दोनों ही मृतक युवकों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में केवलारी पहुंचे सिवनी भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन हस्तक्षेप का बाद हटाया गया है। आपको बता दें कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में केवलारी पहुंचे श्री राय से मृतकों के परिजनों एवं बघेल समाज के लोगों द्वारा उन्हें उक्त संपूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराया जिसको संज्ञान में लेकर उनके द्वारा त्वरित सिवनी पुलिस अधीक्षक को उक्त घटनाक्रम के विषय में दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया, इसके उपरांत सिवनी पुलिस अधीक्षक द्वारा एस. आई. संजीव मिश्रा को केवलाई थाना से हटा दिया गया ।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक महोदय के मौखिक आदेश पर केवलारी थाना में पदस्थ एस.आई. संजीव मिश्रा की थाना केवलारी से रवानगी कर दी गई है।

- Advertisement -

आशीष भारड़े, SDOP केवलारी

- Advertisement -
error: Content is protected !!