गैंगरेप पर यूपी की राजनीति गरम ; सरकार का बुलडोजर एक्शन, सपा ने कहा- डीएनए जांच हो

Rashtrabaan

अयोध्या, राष्ट्रबाण। अयोध्या जिले में हाल ही में एक किशोरी से गैंगरेप की घटना हुई तो उसमें सपा नेता का नाम आ गया। पुलिस ने उस सपा नेता और उसके साथी को 30 जुलाई को ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन शुक्रवार को इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री हुई और उसके बाद जिला प्रशासन ने सपा नेता की बेकरी को अवैध बताते हुए सील किया और शनिवार को उसे पूरी तरह गिरा दिया। इस मामले में सपा की बदनामी तो हो ही रही है लेकिन सपा सांसद अवधेश प्रसाद के साथ मुख्य आरोपी का फोटो सामने आने के बाद मामले ने अलग रुख ले लिया है। सपा ने अब इस मामले में सच का पता लगाने के लिए डीएनए जांच की मांग की है।

- Advertisement -

भाजपा ने दिया राजनीतिक रंग

राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल उस नाबालिग लड़की के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए अयोध्या जाएगा। सपा नेता मोईद खान सहित दो लोगों पर गैंगरेप का आरोप है।

- Advertisement -

फफक कर रो पड़े निषाद

इस बीच, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद अयोध्या जिला महिला अस्पताल पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने पीड़िता का हालचाल जान कर आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग की। पत्रकारों से बात करते हुए निषाद फफक कर रो पड़े। उन्होंने समाजवादी पार्टी कार्यालय पर धरना देने की बात कही और कहा कि अखिलेश यादव का पीडिए झूठा है। मैं निषाद समुदाय का प्रतिनिधित्व करता हूं। वह महिला अनुसूचित जाति की है। वह अपराधी को बचा रहे हैं।

- Advertisement -

सांसद अवधेश प्रसाद ने क्या कहा

फैजाबाद (अयोध्या) सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि पीड़िता के साथ समाजवादी पार्टी खड़ी है। अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि भाजपा इस पर राजनीति कर रही है।

- Advertisement -

अखिलेश का हमला

अखिलेश यादव ने कहा- कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ़ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। जो भी दोषी हो उसे क़ानून के हिसाब से पूरी सज़ा दी जाए।

- Advertisement -

एक और एफआईआर

पुलिस ने इस मामले में एक नई एफआईआर दर्ज की है। कोतवाली नगर क्षेत्र में दर्ज मामले में सपा नेता और नगर पंचायत भदरसा के अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा और एक अन्य व्यक्ति पर पीड़ित परिवार को मामला निपटाने के लिए धमकी देने का आरोप है।

- Advertisement -

क्या है मामला

इस मामले में 30 जुलाई को बेकरी मालिक मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को पूराकलंदर इलाके से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने दो महीने पहले किशोरी के साथ रेप किया था और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया था। यह घटना तब सामने आई जब हाल ही में मेडिकल जांच से पता चला कि किशोरी गर्भवती है। मोइद खान सपा का नेता बताया जाता है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!