दुमका, राष्ट्रबाण। झारखंड के दुमका में बाइक से देश विदेश घूम रही स्पेनिश महिला के साथ हुए सामूहिक बलात्कार में पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों की गिरफ़्तार कर लिया है। वहीं बाकी 4 लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को दुमका कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दरअसल शुक्रवार की रात स्पेन से घूमने आई टूरिस्ट के साथ जिले के हंसडीहा के कुंजी गांव में 7 लोगों ने गैंगरेप किया था। शनिवार को मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने इन तीन लोगों को पहले हिरासत में लिया, फिर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीन आरोपी कुंजी गांव के बताए जा रहे हैं। विदेशी महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि पहले 2 लोग आए, फिर फोन कर 5 लोगों को बुलाया। सभी ने उनके साथ मारपीट की। फिर पति के हाथ बांधकर करीब ढाई घंटे तक सभी ने बारी-बारी से रेप किया।
बयान में महिला ने क्या कहा…
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम के 7 बजे के करीब दोनों पति-पत्नी टेंट में थे, तभी बाहर से आवाज सुनाई दी। देखा तो दो लोग फोन पर बात कर रहे थे। थोड़ी देर बाद 5 लोग 2 बाइक से आए। सभी टेंट में घुस गए। इस दौरान तीन लोगों ने मेरे पति को पकड़ा, उनके हाथ बांध दिए और उनसे मारपीट की।
जबकि 4 लोग मुझे टेंट से बाहर ले गए। सबने मेरे साथ मारपीट की। फिर बारी-बारी से रेप किया। बाद में टेंट में मौजूद तीन लोगों ने भी दरिंदगी की। शाम साढ़े 7 बजे से रात 10 बजे तक वारदात को अंजाम दिया गया। सभी आरोपी नशे में थे।
महिला से रेप के बाद कि लूट…
FIR में पीड़िता ने बताया है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद उनके पति की स्मार्टवॉच, डायमंड की अंगूठी, पर्स, ब्लूटूथ, स्पेन बैंक का क्रेडिट कार्ड, बांग्लादेशी सिक्के, 11 हजार भारतीय रुपए और 300 US डॉलर लूट लिए। तीन पन्नों के आवेदन में महिला ने वारदात की पूरी कहानी बताई है।