दो दिन का जोश, फिर ढीली पड़ गई सुरक्षा की कोशिशें: भाजयुमो का दिखावा उजागर

सिवनी में कांग्रेस नेता राजा बघेल पर हमले के बाद भाजयुमो ने सुरक्षा का दावा किया था, लेकिन दो दिन बाद ही सारी सक्रियता ठंडी पड़ गई। जानिए कैसे दिखावे की भेंट चढ़ी जनसुरक्षा।

Rashtrabaan
Highlights
  • राजा बघेल पर हमले के बाद जागी भाजयुमो, दो दिन में ही ठंडी पड़ी सक्रियता

सिवनी, राष्ट्रबाण। सिवनी नगर के वाबरिया रोड़ में कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस नेता राजा बघेल के साथ हुई बदसलूखी के बाद रात्रि के समय भाजयुमो के जिलाध्यक्ष युवराज राहंगडाले की टीम के द्वारा गस्त लगा कर दुकानदार और शाम को इवनिंग वॉक करने वालो की सुरक्षा का वादा किया गया। इस घटना के बाद पुलिस भी सक्रीय हुई और शाम से पुलिस की तैनाती और जाँच शुरू हुई। लेकिन यह जाँच और गस्त महज दो दिनों के बाद ही ठंडी पड़ गई।

बता दें की कांग्रेस नेता राजा बघेल के साथ हुई घटना से सिवनी नगर की कानून व्यवस्था को सवालों के कठघरे में खड़ा कर दिया, लोगो में आक्रोश देखने को मिला। जिसके बाद पुलिस ने घटना के बाद घटना स्थल पर रात्रि में जाँच दल खड़ा कर आने जाने वाले युवको से पूछताछ शुरू की तो भाजयुमो के जिलाध्यक्ष युवराज राहंगडाले मोर्चा के सदस्यों के साथ मिल कर दुकानदारों और लोगो को ढांढस बांधते हुए उनकी सुरक्षा में उनके सहयोगी होने की बात कर दो खूब तामझाम दिया।

लेकिन यह तामझाम महज दो दिन में ही गुमनाम हो गई। अब भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अपने बड़बोलेपन के लिए चर्चा में है। लोगो का कहना है की यही हाल इनके प्रदेशाध्यक्ष वैभव पंवार का भी है। गाल बजाना और फिर शांत बैठ जाना भाजपा नेतानगरी की पुरानी फितरत है। इस क्षेत्र में पार्टी के नेता की हत्या होने के बाद एक बार फिर यह क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। लोगो का मानना है की क्षेत्र में पुलिस गस्त बढ़ाई जाये तो भाजपा नेता मयूर दुबे ने यहाँ थाना चौकी खोलने की मांग अपने सोशल मीडिया में की है।

Read Also : सोनू पाराशर हत्याकांड: पैसों के लालच और कथित समलैंगिक संबंधों के कारण हुई हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

error: Content is protected !!