Ujjain News: ऑनलाइन कट्टा-पिस्टल की सेल लगाकर कर रहे सौदा, मरे हुए गैंगस्टर के नाम पर हो रहा सौदा

Rashtrabaan

उज्जैन, राष्ट्रबाण। दुर्लभ कश्यप एक ऐसा नाम जिसनी छोटी सी उम्र से ही जुर्म की दुनिया मे अपने पैर मजबूत कर लिए थे, लेकिन एक गैंगवार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। लेकिन अब उसके गुर्गे उसके नाम से शहर में दहशत फैला रहे हैं। दरअसल, उससे जुड़े गैंग के लोग अब फेसबुक के जरिए ऑनलाइन कट्टा-पिस्टल सेल कर रही है। इसकी सेल करने के लिए बाकायदा सोशल मीडिया पर पेज भी बनाया है। फेसबुक के इस पेज पर हथियारों की नुमाइश करते हुए वीडियो शेयर किए हैं। इस पर लिखा है ‘कोहिनूर ग्रुप उज्जैन, देसी कट्टा, पिस्टल ऑनलाइन होम डिलीवरी’। साथ ही इस पर मोबाइल नंबर भी दिया है। पुलिस ने इस पर अब कार्रवाई की बात कह रही है।

- Advertisement -

आखिर कौन था दुर्लभ कश्यप..

- Advertisement -

उज्जैन की महाकाल नगरी में गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप ने मात्र 16 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा। उसका पहनावा भी एक आकर्षण का केंद्र था। वह माथे पर लाल टीका, आंखों में सुरमा, काला कुर्ता और गले में गमछा डाल कर रखता था। इस दौरान उसने एक गैंग बना कर सोशल मीडिया पर धमकी, दादागीरी की और किसी भी आपराधिक कार्य के लिए पोस्ट डालकर चर्चित हो गया। पोस्ट देख सोशल मीडिया पर दुर्लभ से युवा जुड़ते चले गए। गैंग के सभी गुर्गों का पहनावा दुर्लभ के जैसा ही था। इतनी कम उम्र में दुर्लभ ने इतने अपराधों को अंजाम दिया कि तत्कालीन एसपी सचिन अतुलकर ने दुर्लभ से कहा था कि तूने उम्र से ज्यादा दुश्मनी पाल ली है। और 2020 में उसकी 30 से अधिक चाकुओं से गोदकर हत्या हो गई।

अब दुर्लब के गुर्गे कर रहे अवैध हथियारों की तश्करी…

- Advertisement -

दुर्लब से जुड़े जुड़े बदमाशों ने दुर्लभ कश्यप के नाम से कई फेसबुक पेज बना लिए हैं। और सोशल मीडिया पर हथियारों की बिक्री और धमकाना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर ‘क्या दुर्लभ कश्यप जिंदा है’ टाइटल के नाम से पेज भी बनाया है।साथ इसमें दुर्लभ कश्यप का फोटो भी लगाया है।

- Advertisement -

दुर्लभ की हत्या करने वाले आरोपी की भी गैंग

- Advertisement -

गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप की हत्या के बाद उसकी हत्या करने वाले आरोपीयो ने भी KKC के नाम से गैंग बना रखी है। दोनों ही गैंग के लोग सोशल मीडिया पर एक दूसरे को धमकी देना जान से मारना के पोस्ट करते रहते हैं। दोनों ही गैंग के लोग शहर में एक्टिव है। दो महीने पहले दोनो गैंग में गैंगवार हुई थी। दुर्लभ की हत्या के आरोपी शहनवाज व उसके साथियों पर कोर्ट पेशी से लौटते समय गोली मारकर हमला किया गया था। उस दौरान आरोपी नानाखेड़ा थाने में घुस गए थे। शाहनवाज नीलगंगा थाना क्षेत्र के प्रकरण में साले रमीज व दोस्त के साथ कोर्ट में गवाही के लिए गया था। दोनों ही गैंग के बीच गैंगवार चलती रहती है। दुर्लभ गैंग से जुड़े डोरेमन ने साल 2021 में खाक चौक मार्ग पर शहनवाज के साथी सलमान को दौड़ा-दौड़ा कर चाकू मारा था। साल 2022 में भी दुर्लभ गैंग का जांसापुरा के लड़कों से चामुंडा माता मंदिर के समीप विवाद हुआ था। साल 2023 में ये चौथी घटना है, जब करीब दो महीने पहले हेलावाड़ी के लड़कों ने KKC नाम से सोशल साइट पर ग्रुप बनाया है। दोनों पक्षों के बीच ऑनलाइन धमकियों का दौर चलता है। उज्जैन पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के अनुसार या वीडियो करीब 10 महीने पहले अपलोड किया गया था। यदि किसी को हथियार लेना है, तो वह उस नंबर पर कॉल कर सकता है। इन पर कार्रवाई की गई। अब दोबारा ऐसी शिकायत मिली है। इस पर भी कार्रवाई कर रहे हैं। दुर्लभ कश्यप गैंग पर एक्शन जारी है। पिछले दिनों एक आरोपी को पकड़कर जेल भेजा गया था।

error: Content is protected !!