कासगंज, राष्ट्रबाण। उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें बैठे बच्चे सहित 22 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद प्रशासन सहित अन्य लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद तीन लोगों का पता नहीं चल सका है। गोताखोर तालाब में तलाश कर रहे है। घायलों को कासगंज जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला कसा निवासी से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर करीब 54 लोग शनिवार की सुबह गंगा स्नान के लिए गए थे। ट्रैक्टर करीब साढ़े नौ बजे गांव से निकला था। करीब साढ़े दस बजे थाना पटियाली क्षेत्र के गांव थाना दरियावगंज के बाहर पहुंचा था तो तेज रफ्तार से जा रहा ट्रैक्कर पुलिया पर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर सीधे तालाब में जा गिरा। ट्राली में सवार लोगों की चीख की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंच गए। गांव के लोग मदद में जुट गए। ट्राली में सवार लोगों की संख्या अधिक थी, तालाब की भी गहराई ज्यादा होने के कारण गांव के लोग अधिक मदद नहीं कर सके। कुछ ही लोगों को पानी से बाहर निकाल पाए। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जुट गए। मौके पर पहुंचे कासगंज के डीएम, एसपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर 20 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। 15 लोग घायल हुए है। घायलों को स्थानीय अस्तपाल में भर्ती कराया गया। मरने वालों में सात बच्चे भी शामिल है। अभी तीन लोगों ऐसे है जिनका पता नहीं चल सका है। गोताखोरों की टीम भी तलाश नहीं कर पाई है। तालाबा को खाली कराने की काम शुरू किया गया है। इस हादसे से एटा और कासगंज के जिले में शोक है। अलीगढ़ मंडल कमिश्नर रवेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक 22 की मौत हो चुकी है। 10 गंभीर घायल है। कुल 54 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कासगंज में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने हादसे में मृतकों के परिजनों को 2 – 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हज़ार रुपये सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।
श्रद्धालुओं को लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 22 लोगों की मौत, सीएम के राहत कार्य मे तेजी लाने के दिये आदेश
