लोकसभा में सीट मांगने के बाद हरियाणा में भाजपा नेJJP का साथ छोड़ा, मनोहर लाल खट्टर का CM पद से इस्तीफा

Rashtrabaan

चंडीगढ़, राष्ट्रबाण। लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक उठा पटक जारी है। इसी उठापटक के बीच हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत उनकी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया है। साथ हीं जननायक जनता पार्टी यानी JJP से गठबंधन तोड़ने के बाद भी भाजपा निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बना सकती है। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में सीटें मांगने के बाद भाजपा ने जेजेपी से राहें अलग करने का फैसला किया है। फिलहल, वजह स्पष्ट नहीं है। हरियाणा विधानसभा की 90 में से 41 सीटें भाजपा के पास हैं। खट्टर ने मंगलवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिलकर इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद पूरे कैबिनेट ने राज्यपाल के सामने इस्तीफा पेश कर दिया। अटकलें लगाई जा रही हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 में खट्टर करनाल सीट से भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि, भाजपा ने उनकी उम्मीदवारी को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा है। हरियाणा विधानसभा में बहुमत से कुछ सीटें ही दूर है भाजपा साल 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास 41 विधायक हैं। वहीं, कांग्रेस के विधायकों की संख्या 30 है। जेजेपी के पास 10 विधायक हैं। इनके अलावा निर्दलीय विधायक 7 और INLD और हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक-एक विधायक है। खास बात है कि दुष्यंत चौटाला की जेजेपी इनेलो से ही निकलकर बनी है।

- Advertisement -
error: Content is protected !!