Balaghat News: पुलिस नक्सली मुठभेंड में एक ईनामी नक्सली ढेर…!मारा गया 14 लाख का ईनामी नक्सली कमलु।

Rashtrabaan

बालाघाट, राष्ट्रबाण। म.प्र के बालाघाट जिले में नक्सल उन्मूलन में तैनात हाकफोर्स के जवानों को मिल रही कामयाबी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच 29 सिंतबर को 01 ईनामी नक्सली को मार गिराने में पुलिस को एक और बडी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि हॉकफोर्स व एसओसी टीम को खबर मिली थी कि रूपझर थाना क्षेत्र के कन्दुल और कोद्दापार के जंगल में नक्सली अपनी पैठ जमाये हुए है। जहां सुचना की तस्दीक के लिये जवानो की टीम सर्चिंग पर रवाना हुई। जहां जवानो का नक्सलियो से आमना सामना हो गया। जहां पुलिस फोर्स को देख नक्सलियों ने फायर किया। वही जवानो की ओर से भी एक्सचेंज फायर किया गया और एक नक्सली को मार गिराने में सफलता मिली। मुठभेड़ में मारा गया नक्सली का नाम कमलु बताया जा रहा है जो जो मूलत: छत्तिसगढ के बीजापुर से लगे दक्षिण बस्तर के गंगालून गांव का रहने वाला था। जिस पर लगभग 14 लाख का ईनाम घोषित था। जो तांडा-दडेकसा दलम का सक्रिय सदस्य था और दलम में बॉडीगार्ड का काम करता था। जो कुख्यात नक्सली कमांडर दामा का बॉडीगार्ड बताया जा रहा है। जिसके ढेर होने के बाद पुलिस को उसके पास से एक रायफल भी मिली है। हालांकि पुलिस का दावा है कि इस मुठभेंड में और भी नक्सली घायल हुए होगें, जिनकी तलाश में पुलिस व जवानो का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। आपको बता दे, जवानो का जब भी नक्सलियों से आमना सामना हुआ, उन्हे सफलता हाथ जरूर लगी है। क्योकि पूर्व में हुई मुठभेंड में जवानो ने कई ईनामी व कुख्यात नक्सलियों को ढेर कर उनके अांतक की कहानी ही समाप्त कर दी है। यदि आंकडो पर प्रकाश डाला जाये तो नक्सल उन्मूलन मे तैनात जवानों ने 20 जून 2022 से लेकर 20 सितंबर 2023 तक कुल 09 कुख्यात व ईनमी नक्सलियों को मार गिराने मे सफलता हाथ लगी है और जवानो ने उनका आतंकी किस्सा ही समाप्त कर दिया है।

error: Content is protected !!