बैतूल : वार्ड के विकास कार्य को बाधित करने के कारण कांग्रेसी पार्षद ने दिया धरना

Rashtrabaan

सारनी, राष्ट्रबाण। प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी नगर पालिका सारणी जहां पर भाजपा कांग्रेस के नेता सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी जातिगत द्वेष भावना के साथ कांग्रेस पार्षद के वार्ड का विकास कार्य को आंखों देखा काली पट्टी लगाकर धृतराष्ट्र की भूमिका निभा रहे हैं। क्या भाजपा शासित नगर पालिका का एक मात्र एजेंडा है कि एक मात्र व्यक्तिगत कांग्रेस पार्षद के वार्डों का विकास कार्य धीमा कर दिया जाए तो अपने आप ही कांग्रेस पार्षद नगर पालिका के नतमस्तक हो जाएगा।

- Advertisement -

नपा नेता प्रतिपक्ष और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तरफ से नहीं मिला सहयोग?

- Advertisement -

क्या कारण है कि नेता प्रतिपक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तरफ से कांग्रेसी पार्षद के धरना प्रदर्शन पर उसे किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं मिला क्या कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सामने बौनी हो गई है या नेता प्रतिपक्ष का असर इस धनाढ्य नगर पालिका एवं संपूर्ण भारत में प्रख्यात भारतीय जनता पार्टी के सामने नेताप्रतिपक्ष ने अपने घुटने टेक दिए हैं। या यह कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कोबरा नाग के माफिक नेवला रूपी भारतीय जनता पार्टी के सामने अपने बिल में घुस गई है।

- Advertisement -

चौक चौराहे पर चर्चाए आम है चल मेरे भाई तेरे हाथ जोड़ता हूं तेरे पांव पढ़ता हूं की भूमिका में धरना टालने का प्रयास करते ऐ कांग्रेसी और भाजपा नेता
जब नगर पालिका परिषद के प्रांगण में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिभा के सामने एक कांग्रेसी पार्षद द्वारा जो धरना प्रदर्शन दिया गया तब अपनी ही पार्टी के कांग्रेसी नेता एवं भाजपा पदाधिकारी और नगर पालिका के कर्मचारी जिस तरह से इस धरने को असफल बनाने के लिए आकाश प्रधान के हाथ पैर जोड़ रहे थे, उसे हम भाजपा कांग्रेस की नाकामी कहे या नगर पालिका की बुजदिली?

- Advertisement -

जब एक कांग्रेसी पार्षद अपने वार्ड के हित के लिए नगर पालिका प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर रहा था तब सोचने वाली बात यह है कि एक भी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के पदाधिकारी वहां क्यों नहीं गये? जबकि पुर्व में ही पार्षद द्वारा आवेदन एवं अखबार के माध्यम से धरना प्रदर्शन की बात कह दी थी। माना की कांग्रेसी नेता धरना में समर्थन देने नहीं पहुंचे लेकिन सवाल यह उठता है कि कांग्रेस और भाजपा के चाटुकारिता नेता क्यों आकाश प्रधान की खुशामद कर इस धरने को विफल बनाने में लगे हुए थे। क्या नगर पालिका के भ्रष्टाचार में कमीशन की मलाई सभी चाट रहे है? क्यों वार्ड क्रमांक 36 के भ्रष्टाचार मामले में आखिर ये कर्णधार गूंगे बने फिर रहे हैं कुछ कांग्रेसी पार्षद और पुरी की पुरी कांग्रेस पार्टी और सारनी नगर पालिका के बहुत चर्चित नेता प्रतिपक्ष का मौन उन्हें भ्रष्टाचार के कठघरे पर खड़ा करता है।

- Advertisement -

वार्ड क्रमांक 36 में हुए भ्रष्टाचार पर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष और पुरी की पुरी कांग्रेस पार्टी अपनी चुप्पी क्यों सादे बैठे हैं? क्या इस भ्रटाचार के एवज में इन नेताओं के बैंक खाते में बढ़ोतरी हुई है या फिर किसी बड़े भाजपा नेता के दबाव में आकर यह अपने मुह मे फेविकोल चिपकने का काम कर रहे हैं और क्यों अपने मुंह में घी जमाए बैठे है? सारनी की जनता सवाल कर रही है।

- Advertisement -

इनका कहना है
नगर पालिका अधिकारी द्वारा मुझे जल्द वार्ड में विकास कार्य धरातल पर लाने की बात कहकर आश्वस्त किया गया जिनका मैं धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं। परंतु उन सारे भाजपाई नेता एवं नगर पालिका कर्मचारियों को मैं बता दूं, जो भरोसा मेरे वार्ड वासियों ने मेरे ऊपर जाताया है और मुझे भारी बहुमत से विजय बनाए मैं उनके लिए तत्पर खड़ा हूं और खड़ा रहूंगा अगर दो-तीन माह के अन्दर मेरे वार्ड के विकास कार्य धरातल पर नहीं उतरे तो मैं भूख हड़ताल करूंगा।
आकाश प्रधान, पार्षद वार्ड क्रमांक 25

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!