Bhopal News: आज चुना जाएगा मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री, भाजपा के पर्यवेक्षक पहुँचे भाजपा कार्यालय

Rashtrabaan

भोपाल, राष्ट्रबाण। सोमवार यानिकी आज पूरे मध्यप्रदेश को मुख्यमंत्री फेस की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। अगला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे या नए चहरे को प्रदेश की कमान सौपी जाएगी इसका फैसला हो जाएगा। इसी क्रम में सुबह से ही भाजपा कार्यालय में तैयारियों का सिलसिल जारी है। दोपहर 3.50 बजे भोपाल स्थित ‌BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें प्रदेश के नए मुखिया के नाम पर मुहर लग जाएगी। बैठक में शामिल होने पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्‌टर (CM हरियाणा), डॉ. के. लक्ष्मण (राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJP OBC मोर्चा) और आशा लकड़ा (राष्ट्रीय सचिव भाजपा) प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच चुके हैं। सीएम हाउस में शिवराज सिंह ने मनोहर लाल खट्टर और के. लक्ष्मण का बुके देकर स्वागत किया।

- Advertisement -

पारंपरिक लोक नृत्य के साथ पर्यवेक्षक का किया गया स्वागत…

- Advertisement -

भोपाल एयरपोर्ट पर पारंपरिक लोक नृत्य से पर्यवेक्षकों का स्वागत किया गया। इसके बाद तीनों सीएम हाउस पहुंचे। यहां सीएम शिवराज ने पर्यवेक्षकों का स्वागत किया। सीएम शिवराज​ सिंह​​​​​​, मनोहर लाल खट्टर के साथ कार में बैठकर बीजेपी ऑफिस पहुंचे। पर्यवेक्षक डॉ. के. लक्ष्मण और आशा लकड़ा भी बीजेपी ऑफिस में हैं। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रहलाद पटेल बैठक के लिए बीजेपी ऑफिस पहुंच गए हैं। नरेंद्र सिंह तोमर सबसे पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहीं, दूसरी ओर प्रहलाद पटेल के बंगले पर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया फिलहाल नई दिल्ली में हैं। उनके ऑफिस से बताया गया है कि 4:30 बजे तक आधिकारिक मीटिंग में शामिल होने का शेड्यूल है।

राज्य के लिए चुनगे मुख्यमंत्री; वीडी शर्मा..

- Advertisement -

प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा ”विधानसभा चुनाव सेमी फाइनल पोल था, जिसमें दिखाया गया कि 2024 में पीएम मोदी एक बार फिर पूर्ण बहुमत से जीतेंगे। पर्यवेक्षक आ रहे हैं और हम राज्य के लिए सीएम चुनेंगे”

- Advertisement -
error: Content is protected !!