Bhopal News: सीएम मोहन यादव ने ‘आर्टिकल 370’ फिल्म टैक्स फ्री करने किया ऐलान

Rashtrabaan

भोपाल, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आर्टिकल 370 फिल्म को टैक्स फ्री करने का एलान किया है। दरअसल यह फिल्म फरवरी में 23 तारीख को रिलीज हुई थी। जिसके बाद फिल्म को लेकर लोगों जज़्बा देखते बन रहा था बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी इस फिल्म ने अब तक 55 करोड़ से अधिक कर लिया है। ऐसे में मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसकी जानकारी दी है। इसी के साथ सीएम मोहन ने टैक्स फ्री करने की वजह भी बताई है। सीएम मोहन ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘प्रदेश के नागरिक ‘आर्टिकल 370′ की कड़वी हकीकत को जान सकें, इसके लिए हमने फिल्म आर्टिकल 370’ को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से ‘आर्टिकल 370′ के कलंक को हटा कर जम्मू-कश्मीर में विकास की अपार संभावनाओं के द्वार खोले हैं। यह फिल्म जम्मू-कश्मीर की पहले और अब की परिस्थितियों को करीब से समझने का अवसर देती है।’ आपको बता दें कि’आर्टिकल 370′ फिल्म आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी है। अभिनेत्री यामी गौतम इस फिल्म में लीड रोल में हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किरदार में अरुण गोविल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के किरदार में किरण कर्मरकर हैं। यह फिल्म कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाए जाने के आसपास की घटनाओं को दर्शाता है।

- Advertisement -
error: Content is protected !!