भोपाल, राष्ट्रबाण। पशु क्रूरता का अगर आपको ताजा उदाहरण देखना हो तो आप मध्यप्रदेश कई इलाकों में देख सकते हैं। दरअसल मध्यप्रदेश के एक जंगल मे सैकड़ों मरी हुई गाय देखी गई हैं। वहीं जब जिम्मेदारों से इसकी जानकारी मांगी गई तो उनके बयान भी कुछ अजीबो गरीब आये हैं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इतनी बड़ी तादाद में गायें वहां कैसे पहुंचीं। अधिकारियों को संदेह है कि इन गायों को शहरी इलाकों से वहां ले जाया गया और जंगल में फेंक दिया गया है। सिल्लारपुर गांव के प्रधान ने स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन को सूचित करने के बावजूद अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिल्लारपुर गांव के प्रधान ने कहा कि मौके पर चार से पांच सौ गायें पड़ी हुई हैं। प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया है। पशुचिकित्सक डॉ. वादिल जाटव ने कहा कि यह क्षेत्र करैरा नगर पालिका क्षेत्र का है। यह इलाका मृत गायों के लिए एक अनौपचारिक डंपिंग ग्राउंड बन गया है। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ठंड का मौसम इसके लिए जिम्मेदार हो सकता है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन गायों की मौत ठंड से हुई हो सकती है। नगर पालिका कर्मचारियों ने इलाके में मृत गायों को फेंकने की घटनाओं को स्वीकार किया है। बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी-झांसी सीमा के बीच जंगल में चार सौ से अधिक गोवंश के शव पाए गए हैं। सिल्लारपुर गांव के प्रधान ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में गायें कहां से आईं हैं। लोग इसका अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं। ऐसे में जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।
Bhopal News: जंगल मे देखी गई मरी पड़ी हुई सैकड़ो गाय, अधिकारियों के पास नही है पूरी जानकारी, आखिर इनकी मौत का जिम्मेदार कौन
