Bhopal News: तो क्या कमलनाथ को छोड़कर नकुलनाथ करेंगे भाजपा ज्वाईन, कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों पर लगा विराम

Rashtrabaan

भोपाल, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश में भूचाल ला देने वाली खबर पर अब धीरे-धीरे विराम लग रहा है। दरअसल कमलनाथ के भाजपा ज्वाईन करने को लेकर चल रही अटकलों पर सज्जन सिंह वर्मा ने विराम लगा दिया है। इस बीच खबर है कि खुद राहुल गांधी ने कमलनाथ से फोन पर बातचीत की है और उन्हें पार्टी नहीं छोड़ने के लिए मना लिया है। रविवार शाम कमलनाथ के करीबी नेता सज्जन सिंह वर्मा और एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी दावा किया कि पूर्व सीएम कांग्रेस के साथ बने रहेंगे। दोनों नेताओं ने कहा कि उनकी कमलनाथ से बात हुई है।

- Advertisement -

तो क्या नकुलनाथ की भाजपा में होगी एंट्री…

- Advertisement -

कमलनाथ भले ही गांधी परिवार के साथ अपने दशकों पुराने संबंध तोड़कर भाजपा में ना जाएं लेकिन छिंदवाड़ा से उनके सांसद बेटे नकुल नाथ का ‘पाला-बदल प्लान’ अब भी कयम है। सूत्रों की मानें तो नकुलनाथ जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। नकुल के साथ कांग्रेस के कई विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा से भी ऐसे ही संकेत दिखाई दे रहे हैं। मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कहा कि यदि वह राम की उपेक्षा को लेकर दुखी हैं तो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वहीं, केंद्रीय नेतृत्व की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इस बीच दिल्ली के एक सिख नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट करके बताया कि कमलनाथ के लिए भाजपा के दरवाजे बंद हैं, लेकिन नकुलनाथ से कोई दिक्कत नहीं है। बताया जा रहा है कि आपातकाल और सिख विरोधी दंगों को लेकर घिर रहे कमलनाथ पर भाजपा एकमत नहीं है।

दिल्ली निवास पर कमलनाथ लेंगे प्रेसवार्ता…

- Advertisement -

लगातार कमलनाथ के भाजपा ज्वाईन करने की अटकलों को लेकर कमलनाथ ने अपने दिल्ली निवास पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कमलनाथ जल्द उनके भाजपा ज्वाईन करने की अटकलों पर अपना पक्ष रखेंगे। साथ ही मीडिया के सवालों का जवाब देंगे।

- Advertisement -
error: Content is protected !!