भोपाल, राष्ट्रबाण। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनैतिक पार्टीयों का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इसी बीच प्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सासंद दिग्विजय सिंह के हिदुत्व वाले बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल को लेकर एक और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एमपी में कांग्रेस सरकार आने पर बजरंग दल पर बैन नहीं लगाएंगे। लेकिन जो गुंडा होगा, उसे छोड़ा भी नहीं जाएगा। बजरंग दल में हो सकता है अच्छे लोग भी हों।
- Advertisement -
भाजपा ने किया का पलटवार
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बजरंग दल वाले बयान पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल राष्ट्रीय विचारधारा से ओतप्रोत है। लोकसेवा और राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहने वाला है। विपक्ष ने कई बार बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कही है। कई बार बजरंग दल के खिलाफ षड्यंत्र किए। कम से कम अब तो दिग्विजय सिंह को समझ आई है।
- Advertisement -
मैं हिंदू था, हूं और हमेशा हिंदू ही रहूंगा: दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को लेकर फिर कहा कि मैं हिंदू था। हिंदू हूं और हिंदू ही रहूंगा। मैं बीजेपी से ज्यादा अच्छा हिंदू हूं। बीजेपी नेताओं से अच्छी तरीके से धर्म का पालन करता हूं। भारत देश हिंदू-मुस्लिम, सिख, ईसाई सब का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज को बाटना बंद करें।
- Advertisement -
भाजपा ने हमेशा ही धर्म के नाम पर भ्रष्टाचार किया
दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म के नाम पर भाजपा ने हमेशा भ्रष्टाचार किया। भगवान राम के नाम पर करोड़ों रुपए जमा किए। आज तक चंदे के हिसाब नहीं दिया गया। कुंभ, सिंहस्थ और महाकाल में भ्रष्टाचार किया। अब राम मंदिर में भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं।