झारखंड में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,पूर्व सीएम की पत्नी भाजपा में शामिल

Rashtrabaan

रांची, राष्ट्रबाण। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा बीजेपी में शामिल हो गई हैं। गीता कोड़ा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए गठबंधन से वह खुश नही थीं। गीता कोड़ा पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा से सांसद हैं। लोकसभा चुानव से पहले इसे बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। गीता कोड़ा ने बीजेपी के कार्यालय में बाबूलाल मरांडी के सामने पार्टी की सदस्यता ली। बीजेपी में शामिल होने से पहले उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी आलाकमान को भेज दिया था। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले उनके बीजेपी में शामिल होने से पार्टी को नुकसान होगा। इससे पहले, इंडिया ब्लॉक के सदस्यों के बीच मतभेदों को उजागर करते हुए, बीजेपी झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूछा कि क्या यह गठबंधन अस्तित्व में है और इसे भ्रष्ट लोगों का एक समामेलन बताया था। पश्चिम बंगाल और पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने के ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के हालिया कदमों का जिक्र करते हुए मरांडी ने कहा था, भारत का गठबंधन अस्तित्व में नहीं था और भविष्य में भी यह अस्तित्व में नहीं आएगा .ममता बनर्जी कह रही हैं कि वह पश्चिम बंगाल में लेफ्ट और कांग्रेस को कोई सीट नहीं देंगी. अरविंद केजरीवाल ने भी पंजाब और हरियाणा पर अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि वह सीट शेयरिंग नहीं करेंगे।

error: Content is protected !!