उत्तराखंड में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी..7 लोगों की मौत, 27 से ज्यादा घायल

Rashtrabaan

उत्तरकाशी, राष्ट्रबाण। उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा सामने आया है जहां यात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई वहीं 27 लोग के साथ में गंभीर घायल बताए जा रहा है। दरअसल यह दर्दनाक हादसा 35 यात्रियों को लेकर जा रही बस के दौरान हुआ है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। घटना के बाद उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला और पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी बचाव अभियान की निगरानी के लिए मौके पर मौजूद हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए नौ एंबुलेंस को सेवा में लगाया गया है। जरूरत पड़ने पर घायलों को उच्च केंद्रों पर भेजने के लिए उन्होंने एक हेलीकॉप्टर भी तैयार रखा है।

- Advertisement -

सीएम धामी ने व्यक्त किया शोक..

- Advertisement -

इस हादसे के बाद राज्य के सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को यह दुख सहने की शक्ति दें। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। धामी ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य गुणवत्तापूर्ण चलाने और घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किये हैं।

- Advertisement -
error: Content is protected !!