सिवनी, राष्ट्रबाण। सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र के बम्हनी ग्राम के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आयशर वाहन और बाइक की टक्कर में 34 वर्षीय मिथलेश्वरी हरदे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति कंचन सिंह हरदे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दंपति के साथ बाइक पर सवार उनके 5 और 7 साल के दोनों बच्चे सुरक्षित बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मोहनीश बेस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की गई है।
Also Read : खंडवा मस्जिद विवाद: आर्टिकल 19 बनाम BNS की धारा 223, ओवैसी के सवाल से गरमाई सियासत