इंग्लैंड की क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I मैच में कमाल कर दिया। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली ये टीम पहली बार किसी फुल मेंबर देश के खिलाफ 300 रन का आंकड़ा पार कर गई। मैनचेस्टर के मैदान पर इंग्लैंड ने 304 रन ठोके और फिर साउथ अफ्रीका को 158 पर समेटकर 146 रनों की शानदार जीत हासिल की।
फिल सॉल्ट का तूफान
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने जोरदार शुरुआत की। ओपनर फिल सॉल्ट और जोस बटलर ने पहले 10 ओवर में ही 100 रन जोड़ दिए। बटलर 30 गेंदों पर 83 रन बनाकर लौटे, लेकिन सॉल्ट रुके नहीं। उन्होंने 60 गेंदों पर 15 चौके और 8 छक्के लगाकर 141 रन की धुंआधार पारी खेली। जेकब बेथल ने 26 और कप्तान ब्रूक ने नाबाद 41 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड ने सिर्फ 2 विकेट खोकर 20 ओवर में 304 रन बनाए टी20 इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर!
साउथ अफ्रीका की पारी धराशायी
304 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 16.1 ओवर में ही 158 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कमाल दिखाया। ये जीत इंग्लैंड की टी20 में सबसे बड़ी है, जबकि साउथ अफ्रीका को कभी इतनी भारी हार नहीं मिली। फिल सॉल्ट को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
T20I में अब तक के टॉप स्कोर
फुल मेंबर टीमों के खिलाफ:
- 304/2: इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका, मैनचेस्टर 2025
- 297/6: भारत vs बांग्लादेश, हैदराबाद 2024
- 283/1: भारत vs साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग 2024
- 278/3: अफगानिस्तान vs आयरलैंड, देहरादून 2019
- 267/3: इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज, तारूबा 2023
कुल T20I हाईएस्ट स्कोर:
- 344/4: जिम्बाब्वे vs गाम्बिया, नैरोबी 2024
- 314/3: नेपाल vs मंगोलिया, हांग्जो 2023
- 304/2: इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका, मैनचेस्टर 2025
- 297/6: भारत vs बांग्लादेश, हैदराबाद 2024
- 286/5: जिम्बाब्वे vs सेशेल्स, नैरोबी 2024
ये मैच टी20 क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी का नया उदाहरण बन गया। इंग्लैंड ने साबित कर दिया कि वो टी20 के बादशाह क्यों हैं।
Read also: पूर्व ACP की बहू का सनसनीखेज आरोप, पति नपुंसक, ससुर पोते के लिए कर रहा सेक्स की मांग