Indore News: खेलते समय बारिश के गड्ढे में डूबे 2 सगे भाई ,डूबने से हुई मौत

Rashtrabaan

इंदौर, राष्ट्रबाण। इंदौर में एक हादसे ने घर 2 चिराग असमय ही काल के गाल में समा गए। दरअसल सिमरोल के पास एक टाउनशिप में मजूदरी करने आए परिवार के दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों काे गुरुवार को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लाए लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर शाम शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस के मुताबिक
घटना शेल सिटी की है यहां टाउनशिप निर्माण का काम चल रहा है। यहीं अपने माता-पिता के साथ रहने वाले अरविंद (7) और उसका भाई अश्विन (4) खेल रहे थे। उनके साथ दूसरे बच्चे भी थे। लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई। परिचित ने बताया कि जहां काम चल रहा था। उसके पास ही एक गड्‌ढे में बारिश का पानी जमा हो जाता है। इसी में दोनों सगे भाई डूबे हैं। परिचित ने बताया कि दिन में खाने की छुट्‌टी के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे मजदूर वापस लौटे तो दोनों बच्चे दिखाई नहीं दिए। उनके साथ खेलने वाला बच्चा अपने घर में जाकर बैठ गया। काफी देर तक माता-पिता को बच्चे नहीं दिखे तो 8 साल के बच्चे से पूछा। उसने बताया कि दोनों गड्‌ढे में गिर गए। प्रताप के परिवार के लोगों ने बताया कि कुछ माह पहले प्रताप का अपने पिता से झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों बच्चे और पत्नी सीमा को लेकर वह इंदौर काम के लिये आ गया। यहीं रहकर मजूदरी करने लगा। परिवार शिवपुरी के पास सिहोरा ग्राम का रहने वाला है।

error: Content is protected !!