Katni News: कटनी में बड़ा हादसा..खदान में भरे पानी मे दुबे 2 बच्चों की मौत, परिवार में पसरा मातम

Rashtrabaan

    कटनी, राष्ट्रबाण। कटनी जिले में खदान में भरे पानी मे डूबने से 2 बच्चों ने अपनी जान गवा दी, दरअसल यह बच्चे इस पानी मे नहाने उतरे थे, लेकिन देखते ही देखते वह उसमें डूब गए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार
    घटना कटनी जिले के कुठला थाना की बिलहरी चौकी के करहिया गांव में मुरूम की खुली खदान में भरे पानी की बताई जा रही हैं । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले कि जांच शुरू कर दी है। बिलहरी चौकी प्रभारी गोपाल विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार को करहिया गांव निवासी आनंद पिता दलबहादुर वासुदेव (12) और कुलदीप पिता रवि (8) मतवारी गांव स्थित मुरूम की खदान में भरे पानी में नहाने गए थे। इस दौरान दोनों खदान के पानी में डूब गए, जिससे दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद बच्चों के घरों में मातम पसरा है।

    error: Content is protected !!