Katni News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी की काट दी गर्दन, फिर पहुँच गया थाने, मामूली विवाद में दिया घटना को अंजाम

Rashtrabaan

उज्जैन, राष्ट्रबाण। चरित्र शंका में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली घटना मध्यप्रदेश के कटनी की बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद पति स्वयं ही थाने पहुँच गया। हत्या की खबर सुन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस ने लाश का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है। हत्या की खबर गांव में मिलते ही सनसनी सी फैल गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात कुआ गांव की है। हत्या का कारण चरित्र संदेह बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। जहां सरमन भूमिया अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था, इसी दौरान उसने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि वारदात की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। लाश को कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बरही थाना प्रभारी अरविन्द चौबे ने बताया कि क्षेत्र के कुआ गांव निवासी सरमन भूमिया (35) अपनी पत्नी उर्मिला भूमिया के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। इसी बात को लेकर बुधवार-गुरुवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान ही पति ने पत्नी की गर्दन काट दी। इससे उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी पति खुद चलकर थाने पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले पुलिस जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!