महाकुंभ से लौट रहीं महुआ माजी का एक्सीडेंट : खड़े ट्रक से टकराई कार, रांची में चल रहा इलाज

Rashtrabaan

रांची, राष्ट्रबाण। महाकुंभ से रांची लौट रही झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माजी का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में सांसद महुआ माजी और उनके परिवार के लोग घायल हो गए। सभी को तत्काल रांची के रिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह एक्सीडेंट सदर थाना क्षेत्र के होटवाग गांव के पास एनएच 75 पर हुआ है।

- Advertisement -

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

सांसद महुआ माजी बुधवार 26 फरवरी को महाकुंभ में स्नान कर प्रयागराज से वापस रांची लौट रही थीं। इस दौरान उनके साथ बेटे और बहू भी थे। तभी उनकी कार नेशनल हाईवे-39 पर लातेहार के होटवाग गांव में एक खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में महुआ माजी का कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और महुआ माजी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रिम्स में रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -

मामले की छानबीन की जा रही है

ऐसा बताया जा रहा है कि उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। झपकी आने के कारण हुआ हादसा खबर के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि यह हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ है। हालांकि, दुर्घटना कैसे हुई इस संबंध में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस के अधिकारियों का भी कहना है कि घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है।

error: Content is protected !!