Mandla News: नैनपुर में पकड़ाया करोड़ो का जुआं

Rashtrabaan
Highlights
  • जुआ खेलते 84 लोग गिरफ्तार
  • नगर के धनाढ्य और प्रतिष्ठित लोगों के अलावा अनेक व्यापारी भी शामिल हैं

मंडला,राष्ट्रबाण। अब तक पुलिस द्वारा लाखों के जुआं फड़ पर कार्यवाही की खबर आपने सुनी होगी लेकिम नैनपुर पुलिस ने करोड़ो के जुआं फड़ पर दबिश देकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दरअसल पुलिस ने लाखों रुपये की जुआ की फड़ पर दबिश के साथ 84 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। कई चौपहिया-दोपहिया वाहन पुलिस ने जब्‍त किए हैं। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली थी। नगर भर के अनेक धनाढ्य और प्रतिष्ठित लोगों के अलावा अनेक व्यापारी भी शामिल हैं। नैनपुर नगर के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी आकर इस जुआ फड़ में दांव लगाने वाले लोगों की जानकारी मिल रही है। पुलिस ने इस कार्यवाही में विशेष पुलिस टीम का गठन किया था जिसमें घेराबंदी कर यह कार्यवाही की गई है। एसपी ने बताया कि लंबी चौड़ी रकम और अनेक लोगों के उपस्थिति की सूचना मिलने पर विशेष पुलिस टीम का गठन कर चारों ओर से घेराबंदी की गई। नैनपुर नगर से बाहर की ओर जाने वाली प्रत्येक रास्ते पर नजर रखी गई। पूरी तरह से घेराबंदी करने के बाद जुआ फड़ में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 84 लोग जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। बड़ी मात्रा में नकद राशि बरामद किया गया। लगभग 10 चौपहिया वाहन भी जब्‍त किए गए जिनमें से 2-3 एसयूवी मॉडल के वाहन भी शामिल हैं।
फिलहाल इस जुआं फड़ में अब तक नगद राशी का आकलन नही लगाया जा सका है।

- Advertisement -
error: Content is protected !!