Narsingpur News: नरसिंहपुर पहुँचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रहलाद पटेल की नामंकन रैली में हुए शामिल, कांग्रेस पर जमकर किये प्रहार

Rashtrabaan

नरसिंहपुर, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। सियासी मैदान में अपनी फील्डिंग सजा चुकी भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर जमकर हमलावर हो रही हैं। बुधवार को सूबे के CM शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत अजब-गजब हो गई है। सोनिया गांधी की कांग्रेस, खड़गे की कांग्रेस बनी, फिर मध्यप्रदेश में कमलनाथ कांग्रेस हो गई। कमलनाथ ने तो क्या, उनके बेटे नकुलनाथ ने भी टिकट बांट दिए और अब टिकट को लेकर कोलाहल मचा हुआ है। जब कपड़े फाड़ने की बात आई तो कमलनाथ ने दिग्विजय को निशाना बना लिया। कांग्रेस के टिकट वितरण में उपजे विवाद से मची खलबली के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह कटाक्ष किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिकट वितरण में मची मनमानी की शिकायत करने जब कार्यकर्ता कमलनाथ के पास पहुंचे तो कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ने भेज दिया। अब यह कांग्रेस कपड़ा फाड़ कांग्रेस हो गई। सीएम शिवराज ने कहा कि अब कांग्रेस ‘टिकट बदल कांग्रेस’ बन गई है। कांग्रेस ने घबराकर कई जगह टिकट बदल दिए हैं। कांग्रेस की हालत तो बड़ी अजब गजब हो गई है आगे क्या होने वाला है अभी देखते हैं।

- Advertisement -

प्रहलाद पटेल का नामांकन कराया जमा

- Advertisement -

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को नरसिंहपुर पहुंचे। वहां भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के नामांकन दाखिल करने से पूर्व आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित किया। आपको बता दें कि नरसिंपुर जिले की चारों विधानसभाओं के उम्मीदवारों के नामांकन एवं आमसभा में मुख्यमंत्री की उपस्थिति रही।

error: Content is protected !!