‘गिड़गिड़ाने से कुछ नहीं मिलता, दिल्ली से हक छीनना पड़ता है’ लालू का नीतीश पर तंज, तेजस्वी ने भी किया रिएक्ट

Rashtrabaan

पटना, (Patna) राष्ट्रबाण। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD supremo Lalu Prasad Yadav) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) पर एक एक्स पोस्ट के जरिए तंज कसा है। पूरा मामला दरियापुर स्थित रेल व्हील प्लांट से जुड़ा हुआ है, जिसमें अब तक 2 लाख से अधिक रेल पहियों का निर्माण किया जा चुका है। लालू ने अपने पोस्ट में लिखा कि आपको बताते खुशी हो रही है कि सारण के दरियापुर स्थित रेल व्हील प्लांट में रिकॉर्ड 2 लाख से अधिक रेल पहियों का उत्पादन किया जा चुका है। हमने रेल मंत्री रहते इसकी आधारशिला 29 जुलाई 2008 को रखी थी। प्लांट के निर्माण पर लगभग 1640 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

- Advertisement -

हमने किया था स्थापित

- Advertisement -

लालू ने दावा किया कि बिहार में रेल के पहिए का निर्माण भारतीय रेलवे के लिए एक वरदान साबित हुआ। अब ‘मेड इन बिहार’ (Made in Bihar) रेल पहिये भारतीय रेलवे (Indian Railways) की रफ्तार भरने में रिकॉर्ड बना देश के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार (Bihar) के बेला स्थित रेल व्हील प्लांट द्वारा अब तक 2 लाख से अधिक रेल पहियों का निर्माण किया जा चुका है, जिससे भारतीय रेलवे की विदेशों पर निर्भरता कम हो गई। मुझे यह बताते प्रसन्नता हो रही है कि हमारे द्वारा बिहार में स्थापित बेला रेल व्हील प्लांट देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका निभा रहा है।

- Advertisement -

यूपीए-1 का गुणगान

उन्होंने आगे कहा कि चारों तरफ नदियों से घिरा रहने और पानी लगने के कारण कारख़ाना स्थापित करने के लिए यह स्थल चुनौतियों से भरा था, लेकिन अपनी इच्छा शक्ति के दम पर हमने सभी कठिनाइयों को पार किया और 2008 में इसका उद्घाटन कर सिविल कार्य शुरू करवाया। पूर्व रेल मंत्री ने कहा कि यूपीए-1 में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी होने के बल पर हमने 2004 से 2009 के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Prime Minister Manmohan Singh) और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के सहयोग से विकास कार्यों के लिए बिहार को 1 लाख 44 करोड़ की विशेष आर्थिक सहायता राशि आवंटित ही नहीं बल्कि दिलाई थी।

- Advertisement -

केंद्र से भी मिला सहयोग

- Advertisement -

यूपीए-1 में केंद्र से मिले सहयोग के कारण बिहार में ग्रामीण सड़कें, पुल-पुलिया, बिजली, रेलवे लाइनें, मनरेगा के तहत रोजगार, रेलवे स्टेशन, तथा सारण और मधेपुरा में रेल कारखानों का जाल बिछा दिया था। हमारे द्वारा यूपीए काल में दिए गए सहयोग राशि से नीतीश कुमार ने अपना चेहरा खूब चमकाया। चूँकि हम प्रचार नहीं बल्कि जमीनी काम करते थे।

- Advertisement -

नीतीश पर बिफरे

- Advertisement -

इसके बाद लालू ने नीतीश कुमार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि नीतीश बताए एनडीए के 10 वर्षों में बिहार को कोरी घोषणाओं के अलावा क्या मिला? हमने तो 22 सांसदों के दम पर 2004 से 2009 के बीच 5 वर्ष में ही बिहार को 1 लाख 44 हज़ार करोड़ की सहायता राशि दिलाई लेकिन ये तो 2014 में 31, 2019 में 39 और 2024 में 30 सांसद लेकर भी दिल्ली के सामने हाथ जोड़, गिड़गिड़ा कर झोली फैलाते है लेकिन तब भी इन्हें कुछ नहीं मिलता। राजधानी में हक़ माँगना नहीं छिनना पड़ता है।

10 साल में बिहार को धोखा

वहीं, लालू के पोस्ट पर तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने कहा कि बिहार के लिए यह जरूरी था। आगे चलकर प्रगतिशील राजनीति होनी चाहिए, जिससे बिहार और राज्य के लोगों का विकास हो। लालू जी ने जो आंकड़े दिए हैं, वे सही हैं। 2004 में जब वे रेल मंत्री थे, तब बिहार में कई कारखाने लगे। 2 लाख से ज्यादा पहिए वहां बनाए गए हैं। तो यह सुखद है। उन्होंने कहा कि 2004-2009 तक बिहार से 22 सांसद और झारखंड से 2 सांसद थे। हम यूपीए-1 में दूसरी सबसे बड़ी शक्ति थे। उस समय लालू जी और मनमोहन जी के समर्थन से बिहार को डेढ़ लाख करोड़ रुपये का पैकेज मिला। 2019 में, एनडीए के पास (बिहार से) करीब 39 सांसद थे, लेकिन बिहार को कुछ नहीं मिला। अब, 30 सांसद और कई मंत्री हैं। लेकिन बिहार को अब भी धोखा दिया गया है। उन्होंने बिहार को सिर्फ धोखा दिया है।

error: Content is protected !!