नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नौ वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात भारत को दी है। इन ट्रेनों से 11 राज्यों को फायदा मिलेगा। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये नौ ट्रेनें ग्यारह राज्यों राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात में चलेंगी। ये सुपर फास्ट ट्रेनें अपने मार्गों पर सबसे तेज़ ट्रेन होंगी और यात्रियों का काफी समय बचाने में मदद करेंगी। वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ”वंदे भारत रेलगाड़ियों ने पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी ला दी है।” भारत में आज आत्मविश्वास का जो वातावरण बना है वैसा पिछले कई दशकों में नहीं हुआ है। देश के कई रेलवे स्टेशनों का संचालन पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा किए जाने के लिए उन्होंने भारतीय रेलवे को बधाई दी और कहा कि उनकी सरकार रेलवे में यात्रा की सुगमता पर लगातार जोर दे रही है। वंदे भारत ट्रेन इसी भावना का एक प्रतिबिंब है। भारतीय रेलवे देश के गरीब और मध्य श्रेणी के लोगों की सबसे भरोसेमंद साथी है। एक दिन में जितने लोग इसमें सफर करते हैं, उतनी तो कई देशों की आबादी भी नहीं है।
इन 11 राज्यों से गुजरेंगी वंदेभारत ट्रेन..
ये वंदे भारत एक्सप्रेस राजस्थान, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, बिहार, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेंगी। यह ट्रेन बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच काचीगुडा-यशवंतपुर ट्रेन सेवा सबसे कम समय के साथ दोनों शहरों के बीच चलने वाली सबसे तेज़ ट्रेन होगी। इसी तरह, विजयवाड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रूट की वंदे भारत ट्रेन इस रूट पर पहली और सबसे तेज ट्रेन होगी।