बुरहानपुर में आयकर विभाग की रेड कार्यवाही, नर्मदा परिक्रमा लिखे वाहन में पहुँची अधिकारियों की टीम

Rashtrabaan

बुरहानपुर, राष्ट्रबाण। बुरहानपुर में आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह लगभग एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर रेड कार्यवाही की है। सुबह 4 बजे हुई इस कार्यवाही में टीम ने सुबह से ही शहर की कई संस्थाओं पर छापा मार करवाई कर रही है। अब तक शहर के करीब आधा दर्जन से अधिक फर्म के ठिकानों पर सुबह से जारी आयकर विभाग की इस तरह की छापामार कार्रवाई किए जाने की सूचना मिली है। जबकि नर्मदा परिक्रमा लिखे वाहन में पहुँचे अधिकारियों ने सभी को चौका दिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के चार बजे ‘नर्मदा परिक्रमा’ लिखे वाहनों में सवार होकर आयकर अधिकारी शहर के अलग-अलग प्रतिष्ठित फर्मों के दरवाजों पर पहुंचे और छापामार कार्रवाई शुरू कर दी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार शहर के मैक्रो विजन स्कूल, राणा मार्बल्स, एक बड़े चाय पत्ती कारोबारी के साथ ही शहर के कुछ बड़े इंजीनियर और कॉलोनाइजर के ठिकानों पर पड़ी इस तरह की बड़ी छापेमारी जारी है जिसमें बड़ी आयकर चोरी उजागर होने की भी आशंका है। सुबह तड़के जब आयकर अधिकारी बुरहानपुर शहर के विभिन्न व्यापारियों के घरों-प्रतिष्ठानों पर पहुंचे तो अचानक शहर में हड़कंप मच गया। सभी अधिकारियों की गाड़ी पर नर्मदा परिक्रमा लिखा हुआ था। इन आयकर छापों की भनक किसी को भी नहीं लगे शायद इसलिए इस तरह से अधिकारियों ने कदम उठाया हो। हालांकि अभी तक आयकर की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन शहर में तमाम तरह की चर्चा चल रही है। विधानसभा चुनाव से पहले पड़े इन छापो को राजनीतिक रूप से भी देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!