ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, जानिए बाकी विजेताओं के नाम

Rashtrabaan

मुंबई (Mumbai), राष्ट्रबाण। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के नेशनल मीडिया सेंटर (National Media Center) में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award) के विजेताओं की घोषणा की गई। वर्ष 2022 में विभिन्न भाषाओं में निर्मित सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जायेगा। बेस्ट फिल्म से लेकर बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस तक कई कैटेगिरी में इन अवॉर्ड्स की घोषणा की गई।

- Advertisement -

‘कांतारा’ ने दिलाया बड़ा सम्मान

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एक जनवरी से 31 दिसंबर, 2022 तक सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफाइड फिल्मों को दिये गए हैं। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Superstar Rishabh Shetty) ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया है। उन्हें उनकी फिल्म ‘कांतारा’ के लिये बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इस वर्ष की जूरी में फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष राहुल रवैल (Rahul Rawail), नीला माधब पांडा (Nila Madhab Panda), गैर-फीचर फिल्म जूरी की अध्यक्ष और गंगाधर मुदलैर, सिनेमा जूरी पर सर्वश्रेष्ठ लेखन के अध्यक्ष थे।

- Advertisement -

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार

मलयालम भाषा के नाटक आत्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान नित्या मेनन और मानसी पारेख (Manasi Parekh) ने साझा किया। पोन्नियिन सेलवन: 1 ने सर्वाधिक चार पुरस्कार जीते। तिरुचित्राबलम में नित्या मेनन और कच्छ एक्सप्रेस (Kutch Express) के लिये मानसी पारेख ने अवार्ड जीता।

- Advertisement -

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) को फिल्म ‘उंचाई’ के लिए दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार नीना गुप्ता (Neena Gupta) को फिल्म ‘उंचाई’ के लिए ही दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार पवन मल्होत्रा (Pawan Malhotra) को फिल्म ‘फौजी’ के लिए दिया गया। संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म कंतारा चुनी गई। सर्वश्रेष्ठ डेब्यू का पुरस्कार प्रमोद कुमार को फिल्म ‘फौजी’ के लिए मिला।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!