Seoni News: तालाब में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत

Rashtrabaan
Highlights
  • सिवनी जिले के कुरई का मामला, दो परिवार के इकलौते बच्चों की मौत

सिवनी, राष्ट्रबाण। मानसून पूरे देश में अपने पैर पसार चुका है। हर राज्य एवं शहर में भारी बारिश का दौर शुरू है। भारी बारिश के चलते नदी-नाले, तालाब उफान पर आ गए है। इसी बीच सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। परिजन खेत पर काम करने गए थे, तभी बच्चे तालाब में नहाने चले गए। नहाते-नहाते सभी गहरे पानी में पहुंच गए, फिर बाहर नहीं निकल सके। परिजन शाम को घर लौटे तो बच्चे नहीं मिले। इसके बाद उन्हें तलाशना शुरू किया। घटना रविवार की धोबी सर्रा से दरासीकला की बीच बने तालाब की बताई जा रही है। परिजनों के तलाशने के दौरान परिजन को तालाब के पास बच्चों के कपड़े मिले। रात करीब 8 बजे बच्चों के शव तालाब में मिले। हादसे में जान गंवाने वालों में 5 वर्षीय ऋषभ पिता प्यारे लाल विश्वकर्मा, 6 वर्षीय आरव पिता यशवंत तुमराम, १० वर्षीय ऋतिक पिता सुनील चक्रवर्ती, ८ वर्षीय आयुष पिता सोनू बाम्हने शामिल हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों के परिजनों ने ऋतिक और आयुष बाम्हने इकलौती संतान थे। ऋषभ विश्वकर्मा दो भाई थे। आरव भी दो भाई-बहन थे। इसके बाद घटना की जानकारी परिजन ने कुरई पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर कुरई तहसीलदार इमरान मंसूरी, एसडीएम रेखा देशमुख, पटवारी अनिल धुर्वे सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे। चारों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाए। कुरई थाना प्रभारी मदन लाल मरावी ने बताया कि पुलिस भी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। परिजन रात करीब 1 बजे बच्चों के शव लेकर गांव चले गए। सोमवार को चारों का अंतिम संस्कार किया गया।

- Advertisement -

खेत से मुरम निकालने बाद भारी बारिश से बना तालाब
बच्चों से परिजनों ने बताया कि जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां गांव के एक किसान का खेत है। उसने यहां तालाब बनाया था। कुछ दिनों पहले किसान ने मुरम निकालकर गहरीकरण किया था। करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था। बच्चे नहाते समय गहराई में जाने के कारण डूब गए। लोगों का अनुमान है कि बच्चे एक-दूसरे का हाथ पकड़े थे, इसलिए वह सभी गहराई में चले गए।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!