Seoni News : सिवनी छिंदवाड़ा जिले में बैखोफ जम रही जुआ फड़, तमाशबीन बनी पुलिस

Rashtrabaan
Highlights
  • घनश्याम गिरोह के आगे घुटने टेक रही पुलिस
  • प्रतिदिन लग रहे लाखो के दांव, नालकट निहाल

सिवनी, राष्ट्रबाण। सिवनी पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के सख्त निर्देश है की जिस थाना क्षेत्र में जुआ फड़ पकड़येगा उसका जिम्मेदार उस थाने का थाना प्रभारी माना जायेगा और उस पर कार्रवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद से ही सिवनी में नालकट सुरक्षित स्थान ढूंढ रहे है। लेकिन कुछ पुलिस कर्मी और थानेदार इन निर्देशों को नजर अंदाज करते हुए अपने क्षेत्र में चल रही जुआ फड़ो पर कार्रवाई करने से कतरा रहे है।
सिवनी का घनश्याम इन दिनों सिवनी और छिदवाड़ा जिले के अलग-अलग स्थानों में जुआ फड़ जमा कर लाखो की नाल काट रहा है। सूत्रों की माने तो सिवनी जिले के बंडोल और लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के साथ छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र में घनश्याम गिरोह द्वारा जगह बदल बदल कर जुआ फड़ जमाई जा रही है। विश्वस्त सूत्रों की माने तो बंडोल और लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम लोनिया, जाम, पांजरा, हिनोतिया, जमुनिया, बखारी और चौरई थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम में फड़ जमाई जा रही है। मजे की बात यह है की पुलिस की जानकारी में पूरी खबर है लेकिन पुलिस घनश्याम की फड़ में कार्रवाई करने से बच रही है। तीन थाना क्षेत्र में घनश्याम गिरोह के गुर्गे बेख़ौफ़ जुआ फड़ जमा रहे और पुलिस तमाशबीन बनी हुई है।

प्रतिदिन फिकते है लाखो के दांव
घनश्याम गिरोह द्वारा संचालित जुआ फड़ में प्रतिदिन लाखो के दांव लगाए जा रहे है। बताया जाता है की जुआ फड़ में प्रतिदिन निकलने वाली नाल भी लाखो में होती है। कभी-कभी यह फड़ 50 लाख तक पहुंच जाती है। लेकिन इसे दुर्भाग्य ही माना जायेगा की तीन थाने की पुलिस इतने बड़े जुआ फड़ में कार्रवाही करने में विफल नजर आ रही है।

विधायक की चेतावनी भी बेअसर
बता दें की सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सख्त लहजे में जुआ सट्टा और नशे का गैरकानूनी काम करने वालो को काम बंद करने या सिवनी विधानसभा छोड़ने की चेतवानी दी थी। साथ ही पुलिस महकमे को ऐसे कामो में लिप्त लोगो पर कार्रवाई करने के लिए कहा था। विधायक की चेतावनी के बाद भी सिवनी विधानसभा में ये काम बड़ी ही आसानी से फल फूल रहे है और कार्रवाई शून्य है।

error: Content is protected !!