आतंकी जेल जाएंगे या जहन्नुम, केंद्र सरकार का साफ संदेश

Rashtrabaan

नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ समय में आतंकी हमले बढ़ने को लेकर सवाल किया गया। बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जवाब देते हुए आतंकियों को साफ संदेश दिया कि उन्हें जेल या जहन्नुम जाना होगा। मोदी सरकार आतंकियों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है।

- Advertisement -

आतंक से मुक्त होगा जम्मू कश्मीर

नित्यानंद राय कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को आतंक से मुक्त किया जाएगा। दरअसल, पिछले कुछ समय में इस केंद्र शासित प्रदेश में आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं। खासकर जम्मू क्षेत्र में अधिक आतंकी हमले हुए हैं।

- Advertisement -

मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे आतंकी

मंत्री ने कहा कि आतंकवादी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने सदन को बताया कि पिछले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में 28 आतंकियों को मारा गया है। सुरक्षा बलों के कुछ जवानों की भी जान गई है। 2019 में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से सुरक्षा बलों ने यहां करीब 900 आतंकियों का सफाया किया है। हम आतंकवाद को खत्म करेंगे। मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आतंकवादी या तो जेल में होंगे या जहन्नुम में।

- Advertisement -

2004 से 2014 तक 7,217 आतंकी घटनाएं

नित्यानंद ने बताया कि संप्रग सरकार के समय 2004 से 2014 तक जम्मू-कश्मीर में 7,217 आतंकी घटनाएं हुईं। 2014 के बाद से यह संख्या घटकर 2,259 हो गई है। 2004 से 2014 तक 2,829 नागरिकों और सुरक्षा बलों के जवानों की मौत आतंकी हमलों के चलते हुई। 2014 के बाद से आतंकी घटनाओं में 67% कमी आई है। जम्मू और कश्मीर के लोग अब शांतिपूर्ण वातावरण में जी रहे हैं।

error: Content is protected !!