9 साल के बच्चे ने बड़े भाई को मारी गोली: मौत

Rashtrabaan
Highlights
  • खेल-खेल में हुआ बड़ा हादसा,बगैर लायसेंस की बंदूक के चलते मामला दर्ज

बिहार, राष्ट्रबाण। बिहार में एक 9 साल के मासूम ने अपने ही बड़े भाई के ऊपर गोली चला दी इस हादसे में उसकी मौत हो गईं। दरअसल बंदूक से खेलते समय यह हादसा हुआ और उसके बड़े भाई को गोली लग गई। पुलिस ने इस घटना के बाद बच्चे के मामा पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार भांजे की मौत के बाद से मामा पंकज कुमार और उसका परिवार फरार है। मामा ने अवैध रूप से घर में बंदूक रखी हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के भभुआ में खेल-खेल में गोली चलने से 13 साल के एक लड़के की मौत हो गई। मामला शहर के वार्ड नंबर 14 का है। मृतक की पहचान राज उर्फ गोलू के रूप में हुई है। वह सासाराम के कबीरगंज का रहने वाला था और एक समारोह में शामिल होने परिवार के साथ मामा के घर भभुआ आया था। बुधवार सुबह वह अपने 9 साल के छोटे भाई बिगन कुमार के साथ खेल रहा था। तभी बिगन के हाथ लोडेड पिस्टल लग गई। गलती से उसने ट्रिगर दबा दिया और गोलू की छाती पर गोली लग गई। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने बताया की गंभीर अवस्था में गोलू को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते वक्त उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस टीम मृतक के मामा पंकज कुमार के घर पहुंची। हालांकि, परिवार के सभी लोग इससे पहले ही भाग निकले। बताया जा रहा है कि बंदूक बिना लाइसेंस की थी। पुलिस को मौके से हथियार नहीं मिला है। पुलिस ने बच्चों के मामा के खिलाफ लापरवाही से मौत और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। बच्चे के हाथ में बंदूक कैसे आई यह मामा पंकज की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!