Ujjain News: भाजपा नेता और और पत्नी की हत्या, वारदात के वक्त घर मे सो रहे थे दम्पति

Rashtrabaan

    उज्जैन, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश के उज्जैन में डबल मर्डर केस ने सनसनी फैला दी है। दरअसल यहां पर भाजपा के पूर्व सरपंच ओर उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, लूटपाट के इरादे से बदमाश घर में घुसे थे। घर में अकेले रह रहे पति-पत्नी को अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पूरा मामला उज्जैन के देवास रोड का है। यहां के पिपलोदा गांव में एक बुजुर्ग दंपति घर में अकेले रहते थे। शुक्रवार रात कुछ अज्ञात लोग घर में लूटपाट करने के इरादे से घुसे और दोनों की हत्या करने के बाद फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी के नेता पूर्व सरपंच रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी बीती शाम को ही घर पहुंचे थे। अज्ञात बंदूक धारी बदमाश लूटपाट की नीयत से पहुंचे और खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुसे थे। बदमाशों ने पति-पत्नी की हत्या कर दी। घटना के वक्त दोनों बुजुर्ग दंपत्ति अकेले थे। बताया जा रहा है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। देवास रोड स्थित नरवर पिपलोदा द्वारकाधीश के रहने वाले थे। उज्जैन पुलिस मौके पर पहुची है और जांच पड़ताल कर रही है।

    एफएसएल टीम कर रही जांच..

    उज्जैन पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि एफएसएल की टीम ने जांच की है। रात में किसका मूवमेंट रहा, घटना की वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है। गन शॉट इंजरी नहीं मिली है। धारदार हथियार से हत्या होने की आशंका है। पीएम के बाद स्पष्ट हो पाएगा। घर में सामान अस्त-व्यस्त मिला है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी डैमेज किया गया है।

    error: Content is protected !!