उमरिया, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार वाहनों से हादसों का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ते जा रहा है। इसी बीच प्रदेश के उमरिया जिले में सोमवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि छात्राओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस घटना में तीन छात्राएं घायल हो गई। तो वहीं बस में कुल 26 छात्राएं सवार थी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जबलपुर से छात्राओं को लेकर यह बस शहडोल जा रही थी। इस दौरान उमरिया के कोतवाली थाना अंतर्गत घोघरी घाट में अनियंत्रित होकर चट्टान में जा फंसी और नीचे गहरी खाई में पलटने से बच गई। इस घटना में तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। तो वहीं हादसे की खबर मिलते ही उमरिया पुलिस मौके पर पहुंची। घायल तीन छात्राओं सहित सभी को उमरिया ले जाया गया है। छात्राएं शहडोल और अनूपपुर की बताई जा रही है। गनीमत रही कि बस खाई में पलटने से बच गई, नहीं तो कई छात्राओं की जान जा सकती थी।
बस अनियंत्रित कैसी हुई इसकी जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस इस हादसे में अनुमान लगा रही है कि संभवत चालक को झपकी आ गई होगी जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलटने लगी। बता दें कि रात में तेज बारिश भी हो रही थी। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है।