18 साल पहले बेटे की हो गई थी..मौत अब सांप के रूप में लिया पुर्नजन्म, सांप को कंधे पर लेकर घूमती रही महिला

Rashtrabaan

कोटा, राष्ट्रबाण। विज्ञान के इस युग मे आज भी पुर्नजन्म जैसी बातों को लोग सच मानते हैं, जिसका ताजा उधाहरण कोटा में देखने को मिल रहा है। दरअसल यहां एक महिला के गले मे सांप देखकर सभी लोग हैरान हो गए। उससे भी बढ़ी वजह हैरान करने की तब सामने आई जब महिला ने गले मे लिपटे सांप को अपना बेटा बता दिया। दरअसल कोटा जिले के सांगोद कस्बे में ऐसा मामला सामने आया है जहां एक वृद्ध महिला सांप को कंधे पर लेकर इसलिए घूमती रही क्योंकि उसका मानना था कि वह उसके बेटे का पुनर्जन्म है। जबकि सांप की नस्ल कोबरा बताई जा रही है इसके बावजूद भी सांप ने एक बार भी महिला को नुकसान नहीं पहुंचाया। वह चुपचाप उसके कंधे पर बैठा रहा।

क्या था सांप का पूरा मामला..

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उन्होंने एक घर में सांप को घुसते हुए देखा तो उसे मारने पहुंचे। इसी दौरान बादाई बाई वहां आ गईं और उन्होंने सांप को मारने से मना कर दिया। इसके साथ ही उसने सांप के हाथ जोड़े और कहा कि यदि वह देवता है तो रुक जाए नहीं तो घर से बाहर चला जाए। जब सांप अपनी जगह से नहीं हिला तो महिला उसके पास जाकर हाथ जोड़कर बैठ गई और उसे अपने बेटे का पुनर्जन्म बताया। इसके बाद सांप महिला की गोद में आकर बैठ गया। फिर थोड़ी देर बाद पत्थरों के पीछे चला गया।

नदी में नहाने के दौरन हुई थी बेटे की मौत…

महिला के एक बेटे राजू लाल ने बताया कि उसके बड़े भाई हंसराज की 18 साल पहले परवन नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। ऐसे में इस चमत्कार के बाद कहीं ना कहीं परिजनों में यह विश्वास हुआ कि सांप के रूप में हंसराज का पुनर्जन्म हुआ है। इसके बाद यह दृश्य देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। वहीं महिला ने सांप को चबूतरे पर कपड़ा बिछाकर छोड़ दिया। इसके साथ ही महिला और परिजनों ने सांप के ऊपर सफेद निशान बना दिए ताकि लोग उसे मारें नहीं

error: Content is protected !!