इंदौर, राष्ट्रबाण। गुरुवार को इंदौर में आयोजित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तीसरे वार्षिक समारोह में हंगामा हो गया। अतिथि के रूप में आए मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम स्वागत नहीं होने से नाराज हो गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के सामने ही अधिकारियों से खूब झगड़ा किया और मंच से उतरकर बाहर चले गए। अधिकारी उन्हें मना कर लाए और माफी भी मांगी।कार्यक्रम में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. एल मुरुगन, मंत्री संजीव कुमार बलयान व मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला भी मंच पर उपस्थित थे। इसके बाद पूरे मामले को लेकर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट ने मंच से सभी मंत्रियों और बाथम से माफी मांगी। कहा कि छोटा भाई अगर गलती करता है तो बड़े भाइयों को उसे हमेशा माफ कर देना चाहिए। भारतीय संस्कृति भी यही कहती है। कुछ देर हंगामे के बाद सभी ने सीताराम बाथम को शांत कराया। इसके बाद प्रोग्राम फिर शुरू हुआ है। इधर, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने इस पूरे मामले पर कहा कि विवाद या हंगामे जैसी कोई स्थिति नहीं बनी थी।
क्या है पूरा कार्यक्रम
जानकारी दी गई कि देशभर में फिशरीज को स्टार्टअप के रूप में गति देने के लिए केंद्र ने 20 हजार करोड़ रु. का बजट मंजूर किया है। केंद्र की योजना का यह तीसरा आयोजन है जो मप्र में हो रहा है। इसमें मत्स्य पालन के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स जो मप्र सहित देशभर में सफल रूप से चल रहे हैं, उनके बारे में बताया जाएगा जाएगा। इस योजना में एससीएसटी और महिलाओं को 60% और सामान्य वर्ग के लिए 40% अनुदान दिया जाता है। योजना में कई कॉम्पोनेंट्स हैं जिनमें एग्रीकल्चर, आरएएस, बॉयोफ्लॉक, फिश पीटर, मिल्क स्टेब्लिश, आइस प्लांट आदि हैं। आयोजन में छोटे मछुआरों के लिए बाइक सहित आइसोलेटेड व्हीकल दिए जाएंगे।