छिंदवाड़ा, राष्ट्रबाण। छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा में मंगलवार सुबह उस समय दहशत फैल गई जब परासिया न्यूटन के पास कचरा प्लांट के पास टीन शेड पर एक कंकाल लटका देखा गया। इसे देखने लोगों की भीड लग गइ। बाद में पुलिस ने इसे अस्पताल का कंकाल बताकर दफना दिया। घटना मंगलवार दोपहर की है। कचरा प्लांट के आसपास से गुजरने वाले लोगों ने टीन शेड पर कंकाल लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। टीआई भी मौके पर पहुचे। जांच में पाया गया कि न्यूटन में वेकोलि के अस्पताल में उक्त कंकाल लटका रहता था। इस अस्पताल के बंद होने के बाद इसे शिफ्ट हुए अस्पताल में रखा गया। बाद में यहां सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाएं मिलने लगी। चिकित्सक के निधन के बाद दो एएनएम को यहां पोस्ट किया गया। इस बीच किसी ने इस कंकाल को फेक दिया। माना जा रहा है कि बंद हुए अस्पताल भवन पर कब्जा करने के लिए इस कंकाल को अन्य सामग्री के साथ कचरा इकट्ठा करने वाली गाडी में डाल दिया गया होगा। कचरा सेगरीगेशन के दौरान किसी कर्मचारी ने निकालकर इसे लटका दिया। बाद में पुलिस ने इसे दफना दिया।
Chhindwara News: परासिया में कंकाल मिलने से फैली सनसनी, दहशत में लोग, पुलिस ने कंकाल जप्त कर दफनाया
