अखिलेश यादव का म.प्र चुनाव के लिए बड़ा ऐलान..सपा 20 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी

Rashtrabaan

लखनऊ, राष्ट्रबाण। बुधवार को मध्य प्रदेश के रीवां जिले के सिरमौर में जनसभा को संबोधित कर रहे अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा एक ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी 20 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। अखिलेश ने यह भी कहा कि भाजपा का 33 फीसदी वाला सपना पता नहीं कब पूरा हो पाएगा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। सिर्फ विज्ञापन में काम दिखाई देता है। यह चुनाव केवल मध्य प्रदेश का नहीं देश का चुनाव है। यहां की जनता का एक-एक वोट देश के लिए संदेश होगा। भाजपा किसानों से आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन 10 साल की सरकार में ऐसा नहीं हुआ। आय दोगुनी नहीं हुई लेकिन महंगाई जरूर हो गई। खाद, बीज, डीजल सबका दाम बढ़ गया। सब कुछ महंगा हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने न यूपी के नौजवानों को नौकरी दी न मध्य प्रदेश के। मध्य प्रदेश में भाजपा 20 साल से सरकार में है, लेकिन कोई काम नहीं किया। भाजपा महिला शक्ति वंदन महिला आरक्षण का बहुत प्रचार कर रही है। बताएं कि मध्य प्रदेश की विधानसभा प्रत्याशियों की सूची में कितने प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया। क्या महिलाओं को 33 फीसदी टिकट दिया? भाजपा मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में 33 फीसदी महिलाओं को टिकट क्यों नहीं दे रही है। इसी से साबित होता है कि भाजपा की नीयत कभी साफ नहीं है। महिला आरक्षण का झूठा प्रचार कर रही है।

error: Content is protected !!