बैतूल : समय पाल महेश के आगे बौने पड़े मुख्य नगरपालिका अधिकारी !

Rashtrabaan
भ्रष्टाचार का अड्डा : यही बैठ कर भ्रष्ट खिला रहे भ्रष्टाचार का फूल।

बैतूल (Betul), राष्ट्रबाण। नगर पालिका सारनी (Municipality Sarni) के समय पाल महेश शर्मा (Time Pal Mahesh Sharma) द्वारा वित्तीय अनियमितता कर भाजपा (BJP) के जिला महामंत्री मेसर्स कमलेश सिंह (District General Secretary Messrs Kamlesh Singh) को लाभ पहुंचाने के मामले की कलेक्टर बैतुल, लोकायुक्त सहित सीएम हेल्पलाइन में कांग्रेस (Congress) के जिला माहमंत्री मनोज पंडित (District General Secretary Manoj Pandit) द्वारा शिकायत की गई है। कांग्रेस के जिला महामंत्री मनोज पंडित (Manoj Pandit) का कहना है विवादित ऑफलाईन र्निमाण कार्य की नस्तियों से नपा का प्रशासनिक (Administrative) अमला छेड़ छाड़ कर दोषी अधिकारियों कर्मचारियों की बचाने का प्रयास कर रहा है। जांच के दौरान विवादित नस्तियों के छाया चित्र सार्वजनिक करूंगा ।

- Advertisement -

वही नगर पालिका से जुड़े सूत्रों का कहना है कि महेश शर्मा (Mahesh Sharma) जिसका खास बना है उसको हमेशा निराश ही किया है। पूर्व में महेश शर्मा पर अपने प्रशासनिक अधिकारियों के हस्ताक्षर करने का भी आरोप लग चुका है, वही वर्तमान में ऑफलाइन निर्माण कार्य की टीएस लाने के लिए एस्टीमेंट अमाउंट का 2% ठेकेदारों से लेने की चर्चा है। आरोप तो यह भी है कि महेश लोक निर्माण विभाग के फाइनल बिलों के भुगतान के लिए 2 से 5प्रतिशत की राशि की मांग करता है।

- Advertisement -

लोग चुटकी लेते हुए कहते है, कम दात वाले त्रिवेदी उर्फ़ महेश शर्मा मुह से ही कमीशन का अखरोट फोड़ लेते हैं। बिना कमीशन की फाइल की तस्वीर उनके कैमरे में नहीं आ सकती। त्रिवेदी उर्फ़ शर्मा का पद नगर पालिका सारनी में समय पाल का है पर उसके राजनैतिक रसुख के आगे मुख्य नगर पालिका अधिकारी भी बौने नजर आते है।

महेश के रसूख और पॉवर को देख कर कहे की नगर पालिका के बड़े अधिकारियों के गले में कमीशन का पट्टा डाल कर उन्हें पालतू बना रखा है तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। शायद यही वजह है की एक कार्य पर दो भुगतान के घोटाले का खुलासा के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी कार्यवाही करने का सहस नहीं दिखा प् रहे है।

- Advertisement -

नगर पालिका से जुडे सुत्र बताते है की महेश बाबू जिसे तथास्तु कर दे उस ठेकेदार कि विकास रफ़्तार 100% की दर से बढ़ने लगती है। और जिस ठेकेदार पर अगर महेश शर्मा की वक्र दृष्टि पड़ जाये उस ठेकेदार पर शनि की साडेसाती चालू हो जाती है।

- Advertisement -

आज की औलाद अपने नौकरी पेशे में अच्छा पद पाने के लिए अपने विधार्थी जीवन में कडा संघर्ष कर ऊचा मुकाम पाने की चाह रखते हैं पर शर्मा जी वो कॉमेडियन है जो अपने नौकरी पेशे के दौरान सन 2011 में सारनी नगर पालिका में लगातार हाजरी लगाते हुए अपना सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा भी कंप्लीट कर लेते हैं। अब ऐसे आरोप लग रहे है कि महेश त्रिपाठी का डिप्लोमा फर्जी है जिसके दम पर वह ऊंचे पद की लालसा करते हुए, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह की लुटेरी कंपनी को आर्थिक फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से मन ही मन नगर पालिका में अपना एक उचित स्थान स्थापित कर लेते हैं।

- Advertisement -
error: Content is protected !!