Bhopal News: पिछले तीन दिनों से बंद है ज्वेलर्स की दुकान, गिरवी रखा सोना और रुपये लेकर फरार हुआ दुकानदार

Rashtrabaan

    भोपाल, राष्ट्रबाण। भोपाल में एक ज्वेलर्स की दुकान बीते दिनों से बंद होने की वजह से अब वहां अपने कीमती जेवर गिरवी रखने वाले परेशान हैं। मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के प्रियंका ज्वेलर्स के खिलाफ 15 से अधिक शिकायतें थाने में दर्ज हुई हैं। शिकायतकर्ताओं ने दुकान संचालक अंकित रस्तोगी और राहुल के पास जेवर गिरवी रखे थे। कुछ ने गहने बनवाने के लिए रुपए जमा कराए थे। कुछ ऐसे ग्राहकों ने भी शिकायत की है जिन्होंने स्कीम के लालच में आकर रुपए जमा करा दिए। दरअसल इस मामले की जानकारी का उजागर हुआ जब सोमवार रात से ग्राहकों की शिकायतें थाने पहुंचने लगी। एक शिकायतकर्ता का दावा है कि जामा मस्जिद पोस्ट ऑफिस वाली गली में प्रियंका ज्वेलर्स ने 200 लोगों से करीब 3 करोड़ की ठगी की है। अब दुकान बंद है और अंकित रस्तोगी फोन रिसीव नहीं कर रहा है। इस मामले में पुलिस ने जांच जारी होने की बात कहकर कुछ भी कहने से मना कर दिया है।

    पुलिस ने कहा- अभी तक 15 से अधिक शिकायतें

    कोतवाली थाने से ASI गणेश ने बताया- प्रियंका ज्वेलर्स के खिलाफ सोमवार देर रात से शिकायतें आ रही हैं। 15 से अधिक लोग शिकायतें कर चुके हैं। इसमें मुख्य रूप से सोना गिरवी रखकर वापस नहीं करने और पैसे लेकर जेवर नहीं देने की शिकायतें हैं। मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

    error: Content is protected !!