Bhopal News: प्रदेश में पहली बार वोट डालेंगे 22 लाख से ज्यादा युवा, निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

Rashtrabaan
Highlights
  • इस बार चुनाव में बड़ी महिला वोटरों की संख्या, दिव्यांग मतदाताओं की सँख्या में भी हुआ इजाफा

भोपाल, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश में आगामी नवम्बर माह में विधानसभा चुनाव होने है। जिसे लेकर निर्वाचन विभाग भी एक्टिव है। ऐसे में बीते दिनों निर्वाचन अधिकारी द्वारा भोपाल में एक पत्रकारवार्ता में मतदाता सूची पुननिरीक्षण के आंकड़े जारी किये गए। आंकड़ों की माने तो इस बार विधानसभा चुनाव में प्रदेश के 22 लाख से अधिक युवा पहली बार वोट डालने जा रहे हैं। वहीं निर्वाचन द्वारा जारी किए गए आंकड़े यह भी बता रहे हैं, की इस बार के चुनाव में महिलाओं की सँख्या बड़ी है। सूची के अनुसार मध्‍य प्रदेश में 5 करोड़ 61 लाख 35 हज़ार 229 कुल वोटर्स और 64 हज़ार 523 मतदान केंद्र हैं। जबकि राज्य में महिलाओं वोटर्स की सँख्या 5 करोड़ 61 लाख 35 हजार 229 है।

क्या है निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी किए गए आकंड़े…

दरअसल निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रेसवार्ता के दौरान जारी किए गए आंकड़े में बताया गया है कि सामान्य मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख से अध‍िक (5,60,60,925) है। जिसमें पुरूष मतदाता 2 करोड़ 88 लाख 25 हज़ार 607 और महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हज़ार 945 हैं। तो वहीँ थर्ड जेण्डर मतदातों की संख्या 1 हज़ार 3 सौ 73 है। जारी आंकड़ों में सर्विस मतदाता की कुल संख्या 75 हज़ार 304 है, जिसमे 73 हज़ार 020 पुरूष एवं 2 हज़ार 284 महिला मतदाता हैं। इस प्रकार प्रदेश में कुल 5 करोड़ 61 लाख 35 हज़ार 229 कुल वोटर्स अंतिम प्रकाशन अनुसार दर्ज हैं।

24 लाख नाम जोड़े तो वहीं 7 लाख से अधिक के नाम हटाए गए

2 अगस्त के बाद मतदाता सूची में 24 लाख 33 हजार 965 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। वहीं, 7 लाख 50 हजार 175 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। 15 लाख एक हजार 146 मतदाताओं के नाम, पता आदि विवरण में संशोधन किया गया है।
वहीं अनुपम राजन द्वारा दी जानकारी के अनुसार 18 से 19 वर्ष आयु समूह के मतदाता 22 लाख 36 हजार 564 है। जबकि, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 6 लाख 53 हजार 640 है। 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 5 हजार 124 और अप्रवासी मतदाता 99 है।

चुनाव की घोषणा के बाद मतदाता सूची से नही हटेंगे नाम..

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि नाम जोड़ने के आवेदन नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक लिए जाएंगे। चुनाव की घोषणा के बाद मतदाता सूची से नाम हटाने के आवेदन पर कार्रवाई नहीं होगी।

- Advertisement -
error: Content is protected !!