Bhopal News: पुलिस वाहन से भागने के प्रयास में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Rashtrabaan

भोपाल, राष्ट्रबाण। राजधानी भोपाल में पुलिस अभिरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल पुलिस अभिरक्षा से भाग रहे एक युवक की मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। दरअसल कोलार रोड के कजलीखेड़ा गांव में आशा कार्यकर्ता के मच्छरदानी बांटे जाने के दौरान मृतक द्वारा हंगामा करने का आरोप था। जिसके बाद पुलिस ने मृतक मुकेश लोधी को गिरफ्तार कर थाने ले जा रहे थे। तभी वह पुलिस वाहन से कूदकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसके चलते उसे गम्भीर चोट आई थी। उसे 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां 2 दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। वहीं परिजनों ने आशा कार्यकर्ता और पुलिस पर मारपीट करने से मौत का आरोप लगाया है। वहीं, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने मामले की न्यायिक जांच की बात कही हैं। जानकारी के अनुसार कोलार रोड कजलीखेड़ा गांव में सोमवार को आशा कार्यकर्ता मच्छरदानी बांट रही थी। इसको लेकर गांव का ही 40 वर्षीय मुकेश लोधी का उनसे विवाद हो गया। इस पर आशा कार्यकर्ता ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद गांव पहुंची कोलार पुलिस ने मुकेश को पकड़ लिया और थाने ला रही थी। डायल-100 गाड़ी में दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और पुलिस मौजूद थी। पुलिस का कहना है कि थाने पहुंचने से पहले चलती गाड़ी से कूद गया।

- Advertisement -

मृतक के भाई का आरोप, मेरे भाई को पुलिस ने मारा…

- Advertisement -

मृतक का भाई पदम सिंह भाई ने कहा कि मेरे भाई को मारा है। उसको पुलिस, आशा कार्यकर्ता और उसके भाई भगवानदास साहू ने मारा है। यदि मेरा भाई गाड़ी से कूद गया। कोई दूसरा बोल रहा है कि एक्सीडेंट हुआ। यदि एक्सीडेंट होता तो शरीर में दूसरी जगह पर चोट आती। सिर्फ सर पर ही एक जगह चोट क्यों लगी। यह सीधे सीधे हत्या का केस है।

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश…

- Advertisement -

वहीं, इस मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने कहा कि पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश हुए है। जांच के बाद स्थितियां स्पष्ट होगी। डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेंगी। उन्होंने कहा कि घटना वाली दिन मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए जाएंगे।

- Advertisement -
error: Content is protected !!