जयपुर में भीषण गर्मी के कारण 23 अप्रैल से स्कूलों का समय बदलेगा, DM ने आदेश जारी किया

Rashtrabaan

    राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी अपना तेवर दिखा रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान बढ़ने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी की वजह से जयपुर में गुरुवार (23 अप्रैल) से स्कूलों का समय बदल जाएगा। प्री प्राइमरी से आठवीं तक के स्कूल 12 बजे तक ही चलेंगे।

    जयपुर के जिला कलेक्टर संदेश नायक ने यह आदेश जारी किया है, जो सरकारी और सभी प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा। जयपुर जिला कलेक्टर के आदेश में कहा गया है कि सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में क्लास 8 तक के बच्चों के स्कूल का समय सुबह 7.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक होगा।

    <span style="color:

    Source

    error: Content is protected !!